scriptToday Tarot Rashifal 27 February 2025 : शिव योग से इन 3 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानिए टैरो कार्ड्स की खास भविष्यवाणी | Today Tarot Rashifal 27 February 2025 Shiva Yoga Brings good luck Fortune for Vrishabh Mithun Kark Kanya zodiac signs read tarot card predictions | Patrika News
राशिफल

Today Tarot Rashifal 27 February 2025 : शिव योग से इन 3 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानिए टैरो कार्ड्स की खास भविष्यवाणी

Today Tarot Rashifal 27 February 2025 : 27 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी गुरुवार का दिन है। टैरो रीडर नीतिका शर्मा से जानिए मेष से लेकर मीन तक का टैरो राशिफल।

जयपुरFeb 26, 2025 / 06:05 pm

Manoj Kumar

Today Tarot Rashifal 27 February 2025

Today Tarot Rashifal 27 February 2025

Today Tarot Rashifal : 27 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी गुरुवार का दिन है। बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मेष राशि के जातकों को नए व्यावसायिक प्रयासों में सफलता मिल सकती है, लेकिन उन्हें वित्त और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना चाहिए। वृषभ राशि के लोगों को धन लाभ का योग हैं, किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। कन्या राशि के जातकों के लिए दिन शानदार रहने वाला है। कुंभ राशि के लोगों का किसी के साथ विवाद हो सकता है। टैरो रीडर नीतिका शर्मा से जानिए कैसा रहेगा आज का दिन । (Aaj ka Rashifal)

संबंधित खबरें

मेष टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Mesh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपका मूड काफी आक्रामक रह सकता हैं। साथ ही आज कामकाज को लेकर आपके इरादे बहुत स्पष्ट रहेंगे जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे।

वृषभ टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Vrishabh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों की मुलाकात आज किसी बहुत ही महत्वपूर्ण व्यक्ति से होगी। साथ ही आज आपक मनोबल भी मजबूत होगा। आपको अपना रुका हुआ धन मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।

मिथुन टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Mithun)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों के कार्यस्थान पर और अधिक प्रतिस्पर्धी रहेगी। आज आपके कई बिगड़े काम सफलतापूर्वक पूरे हो जाएंगे। आज आपका पारिवारिक जीवन थोड़ा अस्त व्यस्त हो सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद फिर से उभर सकता है।
यह भी पढ़ें: March Rashifal Health : तुला, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के जातक रहें सावधान, पढ़े सभी राशियों का स्वास्थ्य राशिफल

कर्क टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Kark)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन परिवार के मामले में काफी शानदार रहने वाला है। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बनाएं । समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Singh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को आज क्रोध और जलन पर नियंत्रित करने की जरूरत है। जल्दबाजी से काम करने से नुकसान होने की आशंका है। यह समय संतान के लिए भी हितकारी नहीं है।

कन्या टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Kanya)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों के लिए दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज ऐसा कोई भी कार्य न करें जिसे करके आपको बोझ लगे। आज आपका किसी के साथ अनावश्यक विवाद हो सकता है। आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते है, ध्यान रखे।

तुला टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Tula)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों को आज कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। जिस वजह से आपका स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहने वाला है। आज इस राशि के कुछ लोग धार्मिक कार्यों में चर्चा व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Vrishchik)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों को आज अपने परिचितों के साथ लेनदेन आदि में सावधानी बरतने की जरूरत है। वरना आपके संबंधों में गिरावट आ सकती है। साथ ही आज आपके मकान और वाहन पर धन खर्च के योग भी बन रहे हैं।

धनु टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Dhanu)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को नौकरी और व्यवसाय में लेनदेन के कार्यों में आज अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। साथ ही आज कार्यस्थल पर अपने साथियों के साथ सहयोग से आपके बिगड़े काम बनेंगे।
यह भी पढ़ें: Monthly Health Horoscope March 2025 : किन राशियों को मिलेगी राहत, कौन रहें सावधान? पढ़े मार्च 2025 का स्वास्थ्य राशिफ

मकर टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Makar)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों के लिए शिक्षा प्रतियोगिता और संतान की तरफ से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे। परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है। जिस वजह से परिवार वाले लोग आपसे थोड़ा नाराज भी हो सकते हैं।

कुंभ टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Kumbh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को आज रोजमर्रा के मामलों में किसी के साथ विवाद हो सकता है। साथ ही आज विचारों का मतभेद झगड़े को जन्म दे सकती है, ध्यान रखें कि जो लोग समय के साथ चलते है, उन्हे समस्यायें उलझाती नहीं है।

मीन टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Meen)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के जातक आज थोड़ा कंफ्यूज हो सकते हैं। आज आप करियर में काम पर दिशा की कमी महसूस कर सकते हैं। आपको ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।

Mahashivratri 2025: कभी घने जंगल में था…आज घनी आबादी में है, जानिए इस प्राचीन शिवालय का इतिहास

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Today Tarot Rashifal 27 February 2025 : शिव योग से इन 3 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानिए टैरो कार्ड्स की खास भविष्यवाणी

ट्रेंडिंग वीडियो