दिसंबर माह में पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर चल रहे थे फरार
एनकाउंटर में घायल बदमाश की पहचान रामगढ़ताल इलाके के रामपुर निवासी आकाश साहनी के रूप में हुई। आकाश पर पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था। आकाश पर अलग-अलग थानों में कुल 17 केस दर्ज हैं। इन्हीं बदमाशों ने बीते 6 दिसंबर को रामगढ़ताल इलाके के इंदिरा नगर पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। हालांकि, वहां से भागते हुए बदमाश पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गए थे। पुलिस लगातार इनकी तलाश में छापेमारी कर रही थी।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आकाश की घेरेबंदी कर दी
मंगलवार की रात रामगढ़ताल पुलिस को सूचना मिली कि आकाश अपने दोस्त के साथ पाम पैराडाइज के पास मौजूद है । इस सूचना पर पुलिस ने वहां घेराबंदी कर दी। तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश आते हुए दिखाई दिए। जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की तभी अचानक पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश आकाश साहनी के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा। जबकि, उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि, फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।
इन चीजों की हुई बरामदगी
01 अदद पिस्टल .32 बोर, 01 अदद खोखा, 01 अदद जिंदा कारतूस बरामद व 04 अदद स्कूटी बरामद मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक चितवन कुमार थाना रामगढ़ताल - उ0नि0 चन्दन सिंह थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
- उ0नि0 राम सिंह थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
- उ0नि रवि प्रकाश यादव थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
- उ0नि0 विशाल शुक्ला थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
- उ0नि0 अनीश शर्मा थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
- उ0नि0 विवेक चतुर्वेदी थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
- उ0नि0 अमरेश सिंह थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
- हे0कां0 अशुतोष पाण्डेय थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
- का0 पवन थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
- कां0 सोनू सिंह थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर