बता दें, अरविंद सिंह मेवाड़ की अंतिम यात्रा सिटी पैलेस से रवाना होकर बड़ी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, देहली गेट से होकर महासतियां पहुंचेगी। महासतियां में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान कई पूर्व राजघरानों के सदस्य भी शामिल होंगे। देशभर से पहुंचे लोग सुबह 7 बजे से ही उनके अंतिम दर्शन कर रहे हैं। इस दौरान राजस्थान पत्रिका के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी भी श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे हैं।
16 मार्च को हुआ था निधन
गौरतलब है कि अरविंद सिंह मेवाड़, मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य थे। लंबी बीमारी के बाद रविवार, 16 मार्च को उनका निधन हो गया। वह सिटी पैलेस स्थित अपने आवास शंभू निवास में रहते थे और वहीं उनका इलाज चल रहा था। अरविंद सिंह मेवाड़ के पिता भगवत सिंह मेवाड़ और माता सुशीला कुमारी मेवाड़ थीं। उनके बड़े भाई महेन्द्र सिंह मेवाड़ का निधन पिछले साल 10 नवंबर को हुआ था।