scriptनिरार माता मेला: बस ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, छह घायल | Patrika News
मुरैना

निरार माता मेला: बस ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, छह घायल

मोठिया पुरा के पास घाटी पर चढ़ते समय हुआ हादसा, राहगीरों ने घायल महिला व व्यक्तियों को जौरा अस्पताल पहुंचाया, पुलिस व प्रशासनिक व्यवस्थाओं की खुली पोल

मुरैनाApr 19, 2025 / 05:46 pm

Ashok Sharma

मुरैना. निरार माता के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरे एक ई-रिक्शा को शनिवार दोपहर मोठिया पुरा से पहले घटिया के पास तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में आधा दर्जन श्रद्धालु घायल होने की खबर है। जिनमें से तीन महिलाएं सहित चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहां से निकल रहे अन्य दर्शनार्थियों ने घायल महिलाओं को अन्य वाहन से जौरा अस्पताल तक पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार इन दिनों निरार माता मंदिर पर मेला लग रहा है। मैया के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। जवाहर कॉलोनी जौरा से कुछ लोग ई रिक्शा से मैया के दर्शन करने जा रहे थे। घटिया पर ई रिक्शा नीचे उतर रहा था, तभी सामने से आ रही बस के चालक ने गाड़ी को तेजी व लापरवाही से चलाकर ई रिक्शा में टक्कर मार दी जिससे रिक्शे में सवार सभी घायल श्रद्धालु घायल हो गए लेकिन जौरा की जवाहर कॉलोनी के निवासी हैं। इनमें से बसंती (45), बंटी (40), भुजिया (65), विमला (50) को ज्यादा चोट आई हैं। गंभीर रूप से घायल विमला को जौरा अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय मुरैना रेफर किया गया। ई-रिक्शा चालक अकबर निवासी दीपेरा भी हादसे में घायल हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस अत्यधिक तेज गति में थी और लापरवाहीपूर्वक चलाकर चालक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। चालक बस को लेकर मौके से फरार हो गया।


पुलिस व प्रशासनिक व्यवस्थाओं की खुली पोल


एक्सीडेंट की घटना से पुलिस व प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आ रही है। क्योंकि मेला पहली बार नहीं लगा है। हर साल मेला की तारीख तय हैं और प्रशासन को पता है कि यहां लाखों लोग पहुंचते हैं, उसके बाद भी पुलिस व प्रशासन की मेला को लेकर कोई व्यवस्थाएं नहीं की गई हैं। मंदिर परिसर में भी पुलिस की व्यवस्था पर्याप्त नहीं हैं।

Hindi News / Morena / निरार माता मेला: बस ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, छह घायल

ट्रेंडिंग वीडियो