भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि
सीएम ने कहा कि भाजपा के किए राष्ट्र सर्वोपरि है। उन्होंने विश्व के विशालतम राजनीतिक दल भाजपा के स्थापना दिवस की सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक अन्य पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा कि भाजपा का ध्वज मेरा गौरव व मेरी प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ता अपने घर एवं कार्यालय पर भाजपा का ध्वज जरूर फहराएं। हैशटैग बीजेपी फार विकसित भारत के साथ अपनी सेल्फी पोस्ट करें। यह भाजपा के उन सभी महान विभूतियों को श्रद्धांजलि होगी। जिन्होंने अपने अथक परिश्रम, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है। इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। भाजपा के स्थापना दिवस पर क्षेत्रीय कार्यालय एवं महानगर कार्यालय पर स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव ने भी कार्यकर्ताओं के साथ सेल्फी ली।