scriptEid : ईद की नमाज का समय जारी हुआ, जानिए किस मस्जिद में किस समय होगी नमाज | Eid namaz timings released know at what time namaz will be offered in which mosque | Patrika News
सहारनपुर

Eid : ईद की नमाज का समय जारी हुआ, जानिए किस मस्जिद में किस समय होगी नमाज

Eid : स्थानीय परम्परा और लोगों की सुविधा के लिए अलग-अलग मस्जिदों में अलग अलग समय पर नमाज होती है।

सहारनपुरMar 30, 2025 / 09:51 am

Shivmani Tyagi

ईद की नमाज को लेकर यूपी में नए आदेश, तनाव रोकने के लिए प्रशासन सतर्क

ईद की नमाज को लेकर यूपी में नए आदेश, तनाव रोकने के लिए प्रशासन सतर्क

Eid : सहारनपुर में ईद उल-फितर की नमाज के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। इसके लिए अलग-अलग मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज होगी। शहर के बीचो-बीच स्थित जामा मस्जिद के प्रबंधक प्रबंधक मौलवी फरीद-मजाहिरी के अनुसार शहर के प्रमुख ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर अदा की जाएगी। जामा-मस्जिद कलां में यह नमाज सुबह सात बजे होगी। शहर की अन्य मस्जिदों में भी स्थानीय परम्परा और सहूलियत के अनुसार अलग-अलग समय रखा गया है। मस्जिदों में नमाज सुबह 6 बजकर 30 मिनट से शुरू हो जाएगी।

शहर की प्रमुख मस्जिदों में नमाज का समय

मस्जिद कम्पनी बाग पुरानी चुंगी सुबह 6:30 बजे, मस्जिद शाहविलायत सुबह 6:30 बजे, मदीना मस्जिद लिंक रोड सुबह 6:30 बजे, मस्जिद बड़ी सराय नखासा बाज़ार 6:30 बजे, नई मस्जिद खानआलमपुरा 6:35 बजे, शाही मस्जिद हिरन मारान 6:45 बजे, मस्जिद लुहारों वाली आली का चौक 6:45 बजे, एक मिनारा मस्जिद मोहल्ला आली 6:45 बजे, मस्जिद आनंद नगर 6:45 बजे, मस्जिद इंजन वाली छीपियान 6:45 बजे, बड़ी मस्जिद नूर बस्ती 6:45 बजे, मस्जिद अफगानान पठानपुरा 7:00 बजे, मस्जिद याद मुहम्मद गोटे शाह 7:00 बजे, मस्जिद जाल वाली शाह विलायत 7:00 बजे,मस्जिद खुमरान पुरानी चुंगी 7:00 बजे,पुरानी जामा मस्जिद 7:00 बजे, मदरसा मज़ाहिर उलूम वक़्फ 7:00 बजे, मदरसा मज़ाहिर उलूम जदीद 7:00 बजे, दो मंज़िला मस्जिद पुल कंबोहान 7:00 बजे, मदीना मस्जिद गैस गोदाम 7:00 बजे, बिसातियों का मदरसा इंदिरा चौक 7:00 बजे, मस्जिद शरबतिया पीर 7:00 बजे, मरकज़ वाली मस्जिद पुल बंजारान 7:00 बजे, मदरसा अशरफुल मदारिस इंदिरा चौक 7:00 बजे, घोसियों वाली मस्जिद खानआलमपुरा 7:00 बजे, नई मस्जिद छीपियान 7:00 बजे,म स्जिद घंटाघर 7:15 बजे, मस्जिद निर्गन शाह नुमाइश कैंप 7:15 बजे, मस्जिद क़ुबा चौक छीपियान 7:15 बजे, गढ्ढो वाली मस्जिद नूर बस्ती 7:15 बजे, मस्जिद चौक बाजदारान 7:15 बजे, मस्जिद प्लाट वाली लिंक रोड 7:30 बजे, इमली वाली मस्जिद छीपियान 7:30 बजे, मस्जिद उमर रायवाला 7:30 बजे, मस्जिद अताउल्लाह शाह 7:30 बजे, मक्का मस्जिद नूर बस्ती 7:30 बजे, ऊंची मस्जिद ढोली खाल 7:30 बजे, हसनवाली मस्जिद चौक गालिब रसूल 7:30 बजे, मस्जिद ईदी शाह रायवाला 7:30 बजे, फैसल मस्जिद खाताखेड़ी 7:30 बजे, बड़ी मस्जिद शाहमदार 7:30 बजे, मस्जिद कमंगरान नखासा बाज़ार 8:00 बजे, फातिमा मस्जिद खाताखेड़ी 8:00 बजे, मस्जिद तकिये वाली खानआलमपुरा 8:00 बजे, मस्जिद बागवाली साबरी का बाग 8:00 बजे, मक्का मस्जिद नवाबगंज 8:00 बजे, मस्जिद मुगलों वाली खानआलमपुरा 8:00 बजे, मस्जिद शीशमहल शाहबहलोल 8:00 बजे, मस्जिद चंवर बरदारान 8:30 बजे, मस्जिद नवाबगंज क़िला 8:30 बजे, मस्जिद खालापार बड़ा इमामबाड़ा 8:30 बजे, मस्जिद आइनोवाली चौकी सराय 8:45 बजे, मस्जिद राज़ोवाली शाहबहलोल 8:45 बजे, मस्जिद अबूज़र इंदिरा चौक 9:00 बजे, मस्जिद अबूनबी शाह विलायत 9:00 बजे, मस्जिद शिया बड़तला यादगार 9:00 बजे, मोहम्मदी मस्जिद नूर बस्ती 9:00 बजे, मस्जिद पुरानी ईदगाह मेला गुघाल 9:00 बजे, मस्जिद इस्लामिया इंटर कालेज 9:00 बजे, मस्जिद क़ुतुबशेर चौक 9:00 बजे, शाहजहानी मस्जिद खानआलमपुरा 9:00 बजे, ख्वाजा वाली मस्जिद चौकी सराय 9:15 बजे, मस्जिद खजूरवाली छोटा इमामबाड़ा 9:30 बजे, मस्जिद खाताखेड़ी गली नंबर नौ 9:45 बजे, अंगूरवाली मस्जिद लक्खी गेट 10:00 बजे, मस्जिद मदरसा खलीलिया शाख नेहरु मार्केट 10:00 बजे, बरेलवियों की मस्जिद साबरी बाग 10:00 बजे, मस्जिद मेहरबान अली तीसदरा पुल 10:30 बजे, मस्जिद खिरनीवाली किशनपुरा 11:00 बजे, मस्जिद माई का तकिया खजूरतला 11:00 बजे

Hindi News / Saharanpur / Eid : ईद की नमाज का समय जारी हुआ, जानिए किस मस्जिद में किस समय होगी नमाज

ट्रेंडिंग वीडियो