scriptराम नवमी पर रोशनी से जगमग हुआ शहर, केसरिया झंडों से हुई सजावट | The city was lit up with lights on Ram Navami, decorated with saffron flags | Patrika News
सागर

राम नवमी पर रोशनी से जगमग हुआ शहर, केसरिया झंडों से हुई सजावट

. शहर के राम मंदिरों में रविवार को रामनवमी भव्य रूप में मनाने की तैयारी चल रही है। शहर के राम जानकी मंदिरों में जन्मोत्सव, पालकी यात्रा और सदर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शहर के रामबाग मंदिर, वृंदावन बाग मंदिर, राम दरबार मंदिर मकरोनिया, राम मंदिर रामपुरा व शहर के अन्य राम मंदिर में राम जन्म उत्सव मनाने की तैयारी की जा रही है।

सागरApr 04, 2025 / 12:03 pm

रेशु जैन

ramnavmi

ramnavmi

राम मंदिर में भगवान राम का जन्म उत्सव मनाने की चल रही तैयारी, उत्सव समिति निकालेगी शोभायात्रा

सागर . शहर के राम मंदिरों में रविवार को रामनवमी भव्य रूप में मनाने की तैयारी चल रही है। शहर के राम जानकी मंदिरों में जन्मोत्सव, पालकी यात्रा और सदर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शहर के रामबाग मंदिर, वृंदावन बाग मंदिर, राम दरबार मंदिर मकरोनिया, राम मंदिर रामपुरा व शहर के अन्य राम मंदिर में राम जन्म उत्सव मनाने की तैयारी की जा रही है। दोपहर में 12 बजे राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा, उसके पूजन, हवन और प्रसादी वितरण होगा। रामनवमी पर शहर भी रोशनी से जगमग होने लगा है। पूरे शहर को उत्सव समिति व अन्य सामाजिक संगठनों ने केसरिया ध्वज से सजा दिया गया है। शहर की ह्रदय स्थली तीनबत्ती पर विशेष सजावट की जा रही है
।मातृ शक्ति को दे रहे आमंत्रण

उत्सव समिति सिद्धेश्वर मंदिर लक्ष्मीपुरा से 6 अप्रेल को रामनवमी पालकी व शोभायात्रा निकालेगी। शोभायात्रा दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। शोभायात्रा में शामिल होने के लिए भक्तों को विशेष आमंत्रण दिए जा रहे हैं। महिलाओं को भी समिति आमंत्रण दे रही है। अध्यक्ष डॉ उमेश सराफ, अनिल दुबे, टिंकू केसरवानी, गणेश सोनी, पवन गौतम व प्रभव सोनी आदि ने आमंत्रण दिया।
राम बाग मंदिर में मनेगा उत्सव

बड़ा बाजार स्थित रामबाग मंदिर में राम जन्म उत्सव मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। मंदिर के महंत घनश्याम दास महाराज ने बताया कि 6 अप्रेल को दोपहर 12 बजे भगवान राम का जन्म उत्सव मनाया जाएगा। भगवान का नई पोशाक से विशेष श्रंृगार किया जाएगा। 101 दीपों से भगवान की जन्मोत्सव की महाआरती की जाएगी। आरती के बाद फल, हलवा एवं मिष्ठान का प्रसादी के रूप में वितरण होगा।

Hindi News / Sagar / राम नवमी पर रोशनी से जगमग हुआ शहर, केसरिया झंडों से हुई सजावट

ट्रेंडिंग वीडियो