scriptसंत-महात्माओं की उपस्थित में हुआ श्रीराम कथा का समापन, अंतिम दिन हुआ राज्याभिषेक | End of Shri Ram Katha | Patrika News
सागर

संत-महात्माओं की उपस्थित में हुआ श्रीराम कथा का समापन, अंतिम दिन हुआ राज्याभिषेक

आखिरी दिन श्रीराम भगवान का राज्याभिषेक किया गया। आयोजन में संत नर हरिदास, वृंदावन बाग संत किशोर दास, गौरी कुंज वृंदावन संत विपिन विहारी में शामिल हुए।

सागरApr 08, 2025 / 04:58 pm

Rizwan ansari

sagar

sagar

भोपाल रोड स्थित न्यू बस स्टैंड के सामने आयोजित हो रही 9 दिवसीय श्रीराम कथा का सोमवार को समापन हुआ। आखिरी दिन श्रीराम भगवान का राज्याभिषेक किया गया। आयोजन में संत नर हरिदास, वृंदावन बाग संत किशोर दास, गौरी कुंज वृंदावन संत विपिन विहारी में शामिल हुए। श्रीराम कथा का आयोजन बुंदेल सिंह बुंदेला द्वारा कराया गया। इस अवसर पर जगतगुरु रामस्वरूपाचार्य ने बताया कि प्रत्येक मनुष्य के जीवन में बारसन, कुससान, मृगांसन, सिंगासन जैसे चार आसन होते हैं, उसे श्रीराम ने भी स्वीकार किया। भगवान ने पहले आसन बारासन जनकपुर में लगाया, दूसरा आसान चित्रकूट तो तीसरा आसन लंका के त्रिकूट पर्वत में लगाया। चौथा आसन में वे अयोध्या में सिंहासन में विराजमान हुए। आप सभी चार आसनों को स्वीकार करो, ससुराल में बारासन लगता है और सिंहासन की ओर मत भागो।
आयोजन में अभिषेक भार्गव, राजीव हजारी, प्रेमानंद, गोलू रिछारिया, डॉ. अनिल तिवारी हीरा सिंह राजपूत, दीपक सिंह राजपूत, डॉ. नरेंद्र सिंह राजपूत, पारुल साहू, सिद्धार्थ सिंह बामौरा ने उपस्थित होकर श्रीराम कथा का धर्मलाभ लिया।

Hindi News / Sagar / संत-महात्माओं की उपस्थित में हुआ श्रीराम कथा का समापन, अंतिम दिन हुआ राज्याभिषेक

ट्रेंडिंग वीडियो