scriptपरेड हनुमान मंदिर में रामचरितमानस यज्ञ का समापन | Ramcharitmanas Yagna concluded at Parade Hanuman Temple | Patrika News
सागर

परेड हनुमान मंदिर में रामचरितमानस यज्ञ का समापन

छावनी स्थित परेड हनुमान मंदिर पर रामचरित यज्ञ की शुरुआत 1984 में हुई थी। इसके बाद लगातार हनुमान जयंती पर रामचरितमानस यज्ञ का आयोजन किया जाना लगा।

सागरApr 17, 2025 / 05:10 pm

Rizwan ansari

sagar

sagar

छावनी स्थित परेड हनुमान मंदिर पर रामचरित यज्ञ की शुरुआत 1984 में हुई थी। इसके बाद लगातार हनुमान जयंती पर रामचरितमानस यज्ञ का आयोजन किया जाना लगा। महंत राघवेंद्र गिरी ने बताया कि पूनम वीरेंद्र पटेल 2009 से यज्ञ के मुख्य यजमान बनते आ रहे हैं। यज्ञ आचार्य ओमप्रकाश मिश्रा में हुआ। मुख्य आचार्य ने बताया कि यज्ञ के माध्यम से देवताओं को आहुतियां देकर उन्हें प्रसन्न किया जाता है। यह भक्ति और कृतज्ञता का प्रतीक है। यज्ञ में डाली जाने वाली आहुतियां जैसे घी, जड़ी बूटियां, लकड़ी अग्नि के माध्यम से वातावरण को शुद्ध करती हैं। यज्ञ करने से व्यक्ति को आध्यात्मिक लाभ और पुण्य की प्राप्ति होती है। यज्ञ चार पुरुषार्थ की सिद्धि का माध्यम माना जाता है। मुख्य यजमान पूनम वीरेंद्र पटेल ने बताया कि 17 सालों से हमें मुख्य यजमान बनने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। गुरुवार को 1 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया है। यज्ञ में मुख्य रूप से यज्ञ आचार्य पंडित ओंकार ओमप्रकाश मिश्रा, पंडित विजय शरण तिवारी , अभिषेक तिवारी, संजय नायक, दिनेश दुबे, नीतू सुरेश पटेल, विभा गौरी शंकर, गुरु सुषमा, विजय गौतम, डालचंद पटेल, मुस्कान पटेल, महक पटेल व विजय पटेल बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Hindi News / Sagar / परेड हनुमान मंदिर में रामचरितमानस यज्ञ का समापन

ट्रेंडिंग वीडियो