scriptबुंदेलखंड में होगी झमाझम बारिश, खेत में लहराएंगी फसलें | There will be heavy rain in Bundelkhand | Patrika News
सागर

बुंदेलखंड में होगी झमाझम बारिश, खेत में लहराएंगी फसलें

मौसम विभाग के अनुसार इस बार बुंदेलखंड में अच्छी बारिश होगी। सामान्य से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद सभी जिलों में है।

सागरApr 17, 2025 / 05:03 pm

Rizwan ansari

Weather

Weather

इन दिनों पूरे बुंदेलखंड में तपती गर्मी परेशान कर रही है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास चल रहा है। भीषण गर्मी के बाद अच्छे मानसून की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार बुंदेलखंड में अच्छी बारिश होगी। सामान्य से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद सभी जिलों में है। सागर में मानसून के सीजन में 1230.5 मिमी बारिश होती है।
मौसम वैज्ञानिक विवेक छलोत्रे ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग से जारी चार्ट के अनुसार सागर संभाग के जिलों में ब्लू लाइन से थोड़ी से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। 3 से 4 इंच बारिश ज्यादा हो सकती है। अति वर्षा नहीं होगी, लेकिन पूरे सीजन में सामान्य से ज्यादा बारिश होगी। इससे किसानों को खेती में फायदा होगा। इस वर्ष सूखे की स्थिति नहीं बनेगी। उन्होंने बताया कि मानसून 1 जून के आसपास केरल के रास्ते आता है। 4 महीने की बरसात के बाद यानी सितंबर के अंत में राजस्थान के रास्ते मानसून की वापसी होती है। सागर संभाग में जून माह में मानसून के आ जाता है।

क्या है अल नीनो

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अल नीनो एक जलवायु पैटर्न है। इसमें समुद्र का तापमान 3 से 4 डिग्री बढ़ जाता है। इसका प्रभाव 10 साल में दो बार होता है। इसके प्रभाव से ज्यादा बारिश वाले क्षेत्र में कम और कम बारिश वाले क्षेत्र में ज्यादा बारिश होती है। भारत में अल नीनो के कारण मानसून अक्सर कमजोर होता है, जिससे सूखे की स्थिति बनती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।

39 डिग्री के पार पहुंचा पारा

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान से 1 डिग्री अधिक 24.3 डिग्री दर्ज हुआ। दिन और रात दोनों समय के तापमान में इजाफा हुआ है। इस सप्ताह गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। गुरुवार को भी 40 डिग्री के आसपास तापमान दर्ज किया जाएगा।

इतनी है संभाग के जिलों की औसत बारिश

सागर – 1230.5
दमोह – 1246
टीकमगढ़ – 1000.2
छतरपुर – 1047
पन्ना – 1176.4
(नोट-बारिश के आंकड़े मिमी में है।)

Hindi News / Sagar / बुंदेलखंड में होगी झमाझम बारिश, खेत में लहराएंगी फसलें

ट्रेंडिंग वीडियो