scriptRoad Accident: बड़ा हादसा! 20 फीट गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 1 महिला की मौत, 9 घायल | Road Accident: 1 woman killed, 9 injured as Bolero falls into 20 feet deep ditch | Patrika News
रायपुर

Road Accident: बड़ा हादसा! 20 फीट गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 1 महिला की मौत, 9 घायल

Road Accident: नेशनल हाईवे 130 सी मैनपुर-देवभोग मार्ग पर फुलझरघाटी मोड़ के पास बीती रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी नदी खाई में गिर गई। इ

रायपुरMar 03, 2025 / 12:42 pm

Khyati Parihar

Road Accident: बड़ा हादसा! 20 फीट गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 1 महिला की मौत, 9 घायल
Road Accident: गरियाबंद जिले में बड़ा हादसा हो गया है। तहसील मुख्यालय से 3 किमी दूर नेशनल हाईवे 130 सी मैनपुर-देवभोग रोड पर फुलझरघाटी मोड़ के पास बीती रात एक तेज रतार बोलेरो वाहन 20 फीट गहरी नदी में गिर गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर से मैनपुर के हरदीभाटा में धोबी समाज के समेलन में शामिल होने जा रहे लगभग 11 लोग बोलेरो में सवार होकर जा रहे थे। रात को गाड़ी अनियंत्रित होकर फुलझर मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के राहगीरों ने वाहन से घायलों को बाहर निकाला। उन्हें मैनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। 55 वर्षीय एक महिला की मौके मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम कर उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
यह भी पढ़ें

Road Accident: दर्दनाक हादसा! सड़क किनारे खड़ी कार को स्कॉर्पियो ने मारी ठोकर, मौके पर ही महिला की मौत

9 लोग घायल

घायलों में 18 वर्षीय गायत्री और 55 वर्षीय कौशिल्या को जिला अस्पताल गरियाबंद रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज मैनपुर में चल रहा है। घायलों में कीर्तन नाग, नीतिन नाग, सोनकुमारी नाग, महेश कुमार, शिवनाग, रोहित नाग, इंदु नाग और बिंदु बाई नाग शामिल हैं।

Hindi News / Raipur / Road Accident: बड़ा हादसा! 20 फीट गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 1 महिला की मौत, 9 घायल

ट्रेंडिंग वीडियो