BJP को मिला सबसे ज्यादा चंदा, जानें कांग्रेस और AAP को कितना मिला फंड
BJP donations: बीजेपी को पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले इस बार मिलने वाले चंदे में 211.72 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2022-23 में बीजेपी को 719.858 करोड़ का चंदा मिला था।
BJP Donations: वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय जनता पार्टी को सबसे अधिक चंदा मिला है। बीजेपी को 2,243.94 करोड़ रुपये का दान मिला है। राजनीतिक दलों को मिले कुल चंदों में 88 प्रतिशत बीजेपी को मिला है। चुनाव निगरानी संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने यह जानकारी दी है। यह रिपोर्ट राजनीतिक दलों द्वारा भारत के चुनाव आयोग (ईसी) को सौंपे गए डाटा के आधार पर है। इसमें 20 हजार रुपये से अधिक के चंदे के बारे में जानकारी दी गई है।
बता दें कि कांग्रेस पार्टी को 1994 दोनों से 281.48 करोड़ मिले है। कांग्रेस चंदा प्राप्त करने वाली सूची में दूसरे स्थान पर रही है। हालांकि कांग्रेस के चंदे में पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 252.18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष 2022-23 में कांग्रेस पार्टी को 79.924 करोड़ रुपये का चंदा मिला था।
बीजेपी के चंदे में 211.72 प्रतिशत की हुई वृद्धि
बीजेपी को पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले इस बार मिलने वाले चंदे में 211.72 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2022-23 में बीजेपी को 719.858 करोड़ का चंदा मिला था, जो कि अब वित्त वर्ष 2023-24 में 2,243.947 करोड़ हो गया है।
इन पार्टियों ने दी कम राशि की जानकारी
AAP, CPI(M) और नेशनल पीपुल्स पार्टी ने कम राशि की जानकारी दी है। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी ने घोषणा की कि पार्टी को वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 20 हजार रुपये से अधिक का कोई दान नहीं मिला, जैसा कि वह पिछले 18 वर्षों से घोषित करती आ रही है। पीएम मोदी ने मोहम्मद यूनुस से की मुलाकात, देखें वीडियो…
दिल्ली से मिला सबसे ज्यादा दान
राष्ट्रीय दलों को दिल्ली से 989.20 करोड़ रुपये का दान दिया गया है। इसके बाद दूसरे नंबर पर गुजरात है। गुजरात से 404.51 करोड़ रुपये दान दिया है। वहीं महाराष्ट्र से 334.07 करोड़ का दान दिया गया।
वित्त वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय दलों को कुल 2,544.28 करोड़ रुपये का चंदा मिला है। यह चंदा 12,547 दाताओं से मिला है। बता दें कि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में यह आंकड़ा 199 प्रतिशत अधिक है।