यह भी पढ़ें:
CG Panchayat Chunav 2025: विधायक के बिगड़े बोल… वोट नहीं तो विकास नहीं, समर्थकों को शराबी कहा कौशल नेटी पोलमी कारीछापर सिल्ली विकासखंड पाली के रहने वाले हैं और पूर्व में कटघोरा सीट से कांग्रेस विधायक रहे पुरुषोत्तम कंवर का अंगरक्षक रह चुके हैं। उन्होंने
विधानसभा का चुनाव तानाखार विधायक मोहित केरकेट्टा के खिलाफ लड़ा था। यहां नेटी और केरकेट्टा दोनों की हार हुई थी। जिला पंचायत चुनाव में भी नेटी ने क्षेत्र क्रमांक-9 से नामांकन दाखिल किया था और इस बार उनकी जीत हुई है। इस विजय से नेटी और उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।
वहीं जिला पंचायत की सीट संख्या-5 से निवर्तमान अध्यक्ष शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर चुनाव हार गईं हैं। उन्हें इस बार करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस सीट पर डाले गए विधि मान्य मत 31081 में से शिवकला को महज 3616 मत प्राप्त हुए हैं। इस सीट पर सुषमा रजक ने जीत दर्ज किया है।
सुषमा को 15900 वोट मिले हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आरती साहू को 8346 मतों से पराजित किया है। इस सीट पर शिवकला को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा है। इस करारी हार से शिवकला को गहरा झटका लगा है। हार के बाद उनके राजनीतिक भविष्य पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
सीट संख्या-6 पर अधिवक्ता विनोद कुमार यादव जिला पंचायत के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। विनोद को 12076 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी लता कंवर को 9221 मत मिले। विनोद 2855 मतों से चुनाव जीत गए।
निवर्तमान अध्यक्ष शिवकला 12284 मतों से हार गईं चुनाव क्षेत्र क्रमांक-05
प्रत्याशी का नाम प्राप्त मत आरती साहू 7554 अरूण यादव 997 लता जायसवाल 445 मिलाप कंवर 1941 शिवकला कंवर 3616
श्वेता रानी 628 सुषमा रजक 15900 क्षेत्र क्रमांक-09
प्रत्याशी का नाम प्राप्त मत विशाल सिंह 4756 धनवार बेदलाल 924 गणराज सिंह कंवर 10386 कौशल नेटी 13657 शिवराज सिंह पैकरा 2245
विजय बहादुर 9612 क्षेत्र क्रमांक-06
प्रत्याशी का नाम प्राप्त मत आदित्य प्रताप सिंह 537 अहिताभ दास महंत 385 दीपक साहू 1143 धनीराम कर्ष 1519 गजेन्द्र कौशिक 2955 लता कंवर 9221
मुरली महंत 3922 रामखिलावन उइके 1694 समारू दास 2984 विनोद यादव 12076 निकिता को मिले सबसे अधिक वोट जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-7 से चुनाव लड़ रहीं निकिता जायसवाल को सबसे अधिक 25359 मत प्राप्त हुए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शिम्पी शर्मा को 13302 मतों से हजारा है। इस बार जिला पंचायत चुनाव में सबसे ज्यादा मत प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों में शिम्पी का नाम सबसे पहले आया है।
क्षेत्र क्रमांक-07
प्रत्याशी का नाम प्राप्त मत कुमारी बाई 317 मीना जगत 2011 निकिता जायसवाल 25359 पल्लवी कोर्राम 1037 शिम्पी शर्मा 12057 उषा विश्वकर्मा 1301 क्षेत्र क्रमांक-08 प्रत्याशी का नाम प्राप्त मत
धनेश्वरी बाई 10253 जाम बाई 12208 माया कंवर 15058