scriptKark Saptahik Rashifal 16 to 22 March: कर्क राशि वालों के लिए मिलाजुला है नया वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल | Kark Saptahik Rashifal 16 to 22 March 2025 Cancer Weekly Horoscope Love Life | Patrika News
राशिफल

Kark Saptahik Rashifal 16 to 22 March: कर्क राशि वालों के लिए मिलाजुला है नया वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Kark Rashifal 16 to 22 March: कर्क राशि वालों के लिए नया सप्ताह मिला जुला रहने वाला है, यहां कभी लाभ होगा तो कभी परेशानी आएगी। ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास से कर्क साप्ताहिक राशिफल में जानिए आपके लिए कैसे रहेंगे अगले 7 दिन (Cancer Weekly Horoscope Love Life)

भारतMar 17, 2025 / 12:24 am

Pravin Pandey

Kark Saptahik Rashifal 16 to 22 March 2025

Kark Saptahik Rashifal 16 to 22 March 2025: कर्क साप्ताहिक राशिफल

Cancer Weekly Horoscope Love Life: कर्क साप्ताहिक राशिफल में आप जान सकते हैं नए सप्ताह में कैसी रहेगी आमदनी, करियर और स्वास्थ्य, इन सवालों के जवाब जानने के लिए पढ़ें कर्क साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 मार्च 2025 (Kark Saptahik Rashifal)

संबंधित खबरें

साप्ताहिक कर्क राशिफल  (Saptahik Rashifal Kark Rashi)

करियर और आर्थिक जीवन (Weekly Horoscope Career Cancer): साप्ताहिक कर्क राशिफल 16 मार्च से 22 मार्च के अनुसार नया सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य का अपेक्षित सहयोग न मिल पाने के कारण करियर-कारोबार में कुछेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि जीवन के कठिन समय में आपके मित्र काफी मददगार साबित होंगे।
इस सप्ताह आपको नियम-कानून का उल्लंघन करने से बचना चाहिए वर्ना आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मान-सम्मान को भी नुकसान पहुंच सकता है। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों को मिलाजुला कर चलना उचित रहेगा।

ये भी पढ़ेंः
Aaj Ka Rashifal, 17 March: मेष, सिंह समेत 8 राशियों को उन्नति, धन लाभ, आज का राशिफल में जानें भविष्य

सप्ताह के पहले भाग के मुकाबले आखिरी भाग थोड़ा राहत भरा रहेगा। इस दौरान आपके जीवन से जुड़ी समस्याओं में कुछ कमी होती नजर आएगी। इस दौरान उच्च अधिकारियों के सहयोग से कार्यक्षेत्र से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी।
आपको कार्यक्षेत्र में नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों की मंदी दूर होगी और कारोबार गति पकड़ेगा।

ये भी पढ़ेंः

Navsamvatsar 2025 Ka Faladesh : नवसंवत्सर में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री होंगे सूर्य, ज्योतिषी से जानें आप पर क्या होगा प्रभाव
कर्क राशि फैमिली लाइफ (Weekly Rashifal Kark Rashi Love Life): कर्क राशि फैमिली लाइफ के अनुसार नए सप्ताह में संतान से जुड़ी किसी समस्या को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा।

प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें। जीवनसाथी के साथ सप्ताह के अंत तक लंबी दूरी की यात्रा पर निकलने का योग बनेगा। यात्रा सुखद एवं सफल साबित होगी। शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Kark Saptahik Rashifal 16 to 22 March: कर्क राशि वालों के लिए मिलाजुला है नया वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

ट्रेंडिंग वीडियो