scriptनहरी महकमे में अभियंताओं को होली का तोहफा, सात अभियंताओं को मुख्य अभियंता पर पदोन्नति | city news | Patrika News
हनुमानगढ़

नहरी महकमे में अभियंताओं को होली का तोहफा, सात अभियंताओं को मुख्य अभियंता पर पदोन्नति

नहरी महकमे में अभियंताओं को होली का तोहफा, सात अभियंताओं को मुख्य अभियंता पर पदोन्नति

हनुमानगढ़Mar 15, 2025 / 07:38 pm

Purushottam Jha

नहरी महकमे में अभियंताओं को होली का तोहफा, सात अभियंताओं को मुख्य अभियंता पर पदोन्नति

नहरी महकमे में अभियंताओं को होली का तोहफा, सात अभियंताओं को मुख्य अभियंता पर पदोन्नति

-हनुमानगढ़ जल संसाधन विभाग में प्रदीप रुस्तगी व सुरेश कुमार सुथार को पदोन्नति का मिला तोहफा
हनुमानगढ़. जल संसाधन विभाग में कई अभियंताओं को पदोन्नति दी गई है। होली के मौके पर जारी उक्त सूची ने अभियंताओं को दोहरी खुशी दी है। पदोन्नति सूची के अनुसार जल संसाधन विभाग में वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रदीप रुस्तगी को मुख्य अभियंता पद पर पदोन्नति दी गई है। हालांकि हनुमानगढ़ जल संसाधन विभाग कार्यालय में वह मुख्य अभियंता का अतिरिक्त कार्य देख रहे थे। परंतु अब विभाग स्तर पर उनको मुख्य अभियंता पद पर पदोन्नत किया गया है। इसी तरह जल संसाधन विभाग कार्यालय हनुमानगढ़ में अधिशाषी अभियंता पद पर कार्यरत सुरेश कुमार सुथार को अब अधीक्षण अभियंता पद पदोन्नति दी गई है। तेरह मार्च को विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक होने के बाद उक्त पदोन्नति सूची जारी की गई है। प्रदेश स्तर पर कुल सात अतिरिक्त मुख्य अभियंताओं को मुख्य अभियंता, 20 अधीक्षण अभियंताओं को अतिरिक्त मुख्य अभियंता, 42 अधिशाषी अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता पद पर पदोन्नति दी गई है।

Hindi News / Hanumangarh / नहरी महकमे में अभियंताओं को होली का तोहफा, सात अभियंताओं को मुख्य अभियंता पर पदोन्नति

ट्रेंडिंग वीडियो