IMD alert: इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान
गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या, बस्ती, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, गाजीपुर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, आजमगढ़, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, जबकि पश्चिमी यूपी के आगरा, मेरठ, सहारनपुर, मथुरा, बरेली, पीलीभीत, बुलंदशहर, सहित आसपास के इलाकों में बारिश होने की प्रबल संभावना है।
आगरा सबसे गर्म तो अयोध्या सबसे ठंडा शहर रहा
उत्तर प्रदेश के तापमान की बात करें तो को उत्तर प्रदेश का आगरा सबसे गर्म शहर रहा यहां पर अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इस तरह यूपी में अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अलीगढ़ 23.8 और न्यूनतम 13.6 डिग्री सेल्सियस अयोध्या 27 जबकि न्यूनतम 12.2 डिग्री सेल्सियस आजमगढ़ 29.6 और न्यूनतम 12.5 बहराइच 28.6 और 12.2 बलिया 26 और 10.5 न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया।नोट यह आंकड़े गुरुवार के हैं