अंगूर में पाए जाने वाले पोषण (Nutrition found in grapes)
अंगूर में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं। साथ ही यह त्वचा की कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे त्वचा में कसाव और लचीलापन आता है। आप रोजाना इसे खा सकते हैं, इससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं, जिससे आपकी सेहत भी बनी रहती है।
चमकदार त्वचा के लिए ऐसे करें अंगूर का इस्तेमाल (Use grapes like this for glowing skin)
अंगूर का रस झुर्रियों को करें कम (Grape juice reduces wrinkles)
अगर आपकी भी स्किन में झुर्रियां आ गई हैं, तो अंगूर फायदेमंद हो सकता है। अंगूर का ताजे रस को त्वचा पर लगाने से झुर्रियां कम हो सकती हैं। इसे चेहरे पर कॉटन की मदद से लगाकर 10-15 मिनट तक छोड़ें, फिर धो लें। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को नमी प्रदान करते हैं और त्वचा को टाइट करते हैं। इसे भी पढ़ें-
Grapes Test Tips: अंगूर खट्टे ना निकल जाएं, इसलिए मीठे अंगूर को ऐसे पहचान कर खरीदें अंगूर और शहद का पैक ग्लोइंग स्किन के लिए (Grape and honey pack for glowing skin)
अगर आपकी स्किन Dull और बेजान हो गई है, तो अंगूर के रस में शहद मिलाकर एक फेस पैक तैयार करें। यह पैक त्वचा को मुलायम और ग्लोइंग बनाता है और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है।
अंगूर के बीजों का तेल (Grape seed oil)
अंगूर के बीजों का तेल भी त्वचा पर लगाने के लिए उपयोगी हो सकता है। यह त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद करता है और झुर्रियों को कम करता है।
अंगूर का सेवन (Consuming grapes)
इसके अलावा, अंगूर को अपने आहार में शामिल करने से शरीर के अंदर से भी त्वचा को लाभ होता है, क्योंकि यह शरीर को हाइड्रेट करता है और त्वचा को स्वस्थ बनाता है। डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।