बकाया टैक्स के कारण की सीलिंग, व्यापारियों का आक्रोश
नगर निगम पर शासन प्रशासन का टैक्स वसूली बढ़ाने का दबाव है, जिसके चलते गुरुवार सुबह करीब 11 बजे कर विभाग की टीम कुतुबखाना पहुंची। बताया जा रहा है कि चार दुकानों पर दो लाख से अधिक का टैक्स बकाया था, जिसके कारण उन्हें सील किया गया। व्यापारियों ने नगर निगम की इस कार्रवाई को अनुचित बताया। कारोबारी मुकेश का कहना है, त्योहार के समय नगर निगम जबरन दुकानों को सील कर रहा है। पहले ही ऑनलाइन व्यापार की वजह से कारोबार प्रभावित है, अब नगर निगम और मुश्किलें खड़ी कर रहा है।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने दी लोगों को चेतावनी
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप मिश्रा ने कहा कि टैक्स वसूली अभियान जारी रहेगा और बकाया न चुकाने वाले व्यापारियों पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई होगी। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे समय पर टैक्स जमा करें, ताकि ऐसे हालात न बनें। नगर निगम की इस कार्रवाई से व्यापारियों में नाराजगी बनी हुई है।