scriptराज्यभर में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में हर-हर भोले के नाद की गूंज | Mahashivratri | Patrika News
अहमदाबाद

राज्यभर में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में हर-हर भोले के नाद की गूंज

सोमनाथ मंदिर में संध्या आरती तक 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन जामनगर. प्रभास पाटण. राज्यभर में महाशिवरात्रि पर बुधवार को शिवालयों में हर-हर भोले के नाद की गूंज रही। शिव मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, धतुरे-बिल्वपत्र, फूल-माला चढ़ाकर दर्शन किए। गिर सोमनाथ जिले में प्रभास पाटण िस्थत प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव […]

अहमदाबादFeb 26, 2025 / 10:16 pm

Rajesh Bhatnagar

प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव मंदिर में संध्या आरती तक 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

सोमनाथ मंदिर में संध्या आरती तक 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

जामनगर. प्रभास पाटण. राज्यभर में महाशिवरात्रि पर बुधवार को शिवालयों में हर-हर भोले के नाद की गूंज रही। शिव मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, धतुरे-बिल्वपत्र, फूल-माला चढ़ाकर दर्शन किए। गिर सोमनाथ जिले में प्रभास पाटण िस्थत प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव मंदिर में संध्या आरती तक 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। सुबह 4 बजे से दर्शनार्थियों के लिए मंदिर खोल दिया गया। श्री सोमनाथ ट्रस्ट की ओर से ट्रस्टी पी.के.लहेरी ने सुबह पालखी पूजन एवं ध्वजा पूजन के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ किया। इस महोत्सव के दौरान देश-विदेश से श्रद्धालु सोमनाथ महादेव के दर्शन, पूजा-अर्चना के लिए सोमनाथ पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी सोमनाथ महादेव के दर्शन किए तथा सोमनाथ मंदिर में ध्वजारोहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महाशिवरात्रि पर 104 सोमेश्वर महापूजा की गई। सोमनाथ मंदिर पर 69 ध्वजारोहण किए गए। 1973 रुद्राभिषेक पठन, 67 पाठात्मक लघुरुद्र और 9 पाठात्मक महारुद्र पाठ किए गए। भक्तों ने 77 महापूजा संकल्प और 67 महादुग्धाभिषेक कर सोमनाथ महादेव की पूजा की। 3500 से अधिक श्रद्धालुओं ने परिजनों के साथ मारुति बीच पर पार्थेश्वर महापूजा की। सोमनाथ मंदिर परिसर में पालखी यात्रा भी निकाली गई। इसमें सोमनाथ महादेव के प्रतिक रूप को पालखी में रखा गया। हजारों श्रद्धालु बम बम भोले हर हर महादेव के जयकारों के साथ शामिल हुए।

Hindi News / Ahmedabad / राज्यभर में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में हर-हर भोले के नाद की गूंज

ट्रेंडिंग वीडियो