बलूचिस्तान में आईईडी धमाका
पाकिस्तान के बलूचिस्तान (Balochistan) प्रांत के कलात (Kalat) जिले में गुरुवार को आईईडी धमाका (IED Blast) हुआ। यह धमाका एक यात्री वैन में हुआ और काफी जोर का था, जिससे वैन के परखच्चे उड़ गए।
5 लोगों की मौत और 5 लोग घायल
बलूचिस्तान प्रांत के कलात जिले में गुरुवार को हुए इस आईईडी धमाके में 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक लोकल नेता, दो महिलाएं और 2 बच्चे थे। वहीं 5 लोग इस हादसे में घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। धमाके के पीछे किसका हाथ?
बलूचिस्तान के कलात जिले में हुए इस आईईडी धमाके के पीछे किसका हाथ है, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। किसी संगठन ने फिलहाल इस धमाके की ज़िम्मेदारी नहीं ली है। गौरतलब है कि बलूचिस्तान में पिछले कई महीनों से बलूच विद्रोही, पाकिस्तानी सेना और सरकार के खिलाफ बगावत कर रहे हैं। समय-समय पर बलूच विद्रोही, सेना और पुलिस को निशाना भी बनाते हैं। कई बार आम जनता भी बलूच विद्रोहियों के हमलों में मारी जाती है। ऐसे में इस बात की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि गुरुवार को हुए इस आईईडी धमाके के पीछे किसी बलूच विद्रोही संगठन का ही हाथ है।