मुख्य वक्ता डॉ अभय पांडे ने पर्यावरण संरक्षण के लिए कैसे कार्य किया जाए और आगामी दिनों में सभी पौधे लगाएं, जल बचाए, प्लास्टिक घटाएं, इन तीनों आयाम में कार्य करना की जानकारी दी। इसके पश्चात जिले में पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष कार्य कर रहे पर्यावरण योद्धाओं का सम्मान पत्र और शाल श्री फल से सम्मान किया गया जिसमें 11 पर्यावरण योद्धाओं डॉ नागेंद्र सिंह तिवारी, राजेश पांडे, मनोज कुशवाहा, प्रयासम फाउंडेशन चंदिया, उत्सव ग्रामीण विकास सेवा संस्थान मानपुर, गायत्री कुशवाहा, पैगाम फाउंडेशन उमरिया, ठाकुर राम साहू, ज्ञानेश्वरी कुशवाहा, विनीता भिवानिया, हिमांशु तिवारी का सम्मान किया गया।