ब्रिगेडियर शब्बारुल हसन ने कहा मातृ शक्ति संगठन मध्यप्रदेश से रूबरू होकर ऐसा लगा कि इनका सम्मान तो बहुत पहले हो जाना चाहिए था। हम लोगों की शासकीय स्तर पर हौसला अफजाई होना और देश के आमजन द्वारा हम लोगों का मनोबल बढ़ाना दोनों में बहुत फर्क है। आमजन द्वारा दिया जा रहा ये सम्मान हर कदम पर हमें एक नई जिम्मेदारी का अहसास कराता है। 26/11 के आतंकी हमले में शहीद जवानों के सम्मान में सिवनी में प्रतिवर्ष 26/11 शौर्य का सम्मान कार्यक्रम होता है। इसमें उपस्थित होकर लगातार 3 दिन रात चले उस एनकाउंटर में भारतीय सेना की अहम भूमिका से सिवनी वासियों को अवगत कराने का मन रखते हैं। कर्नल सुनील नांदल ने कहा कि वो हमेशा के लिए संगठन से जुड़ गए हैं और जरूरत पडऩे पर संगठन की हर संभव मदद करने को तैयार हैं।