scriptपानी जैसी दाल और बेस्वाद खिचड़ी, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के निवाले पर डाका | Children not being given good quality of food in the Anganwadi centers of Gadhakota Nagar of Sagar mp | Patrika News
सागर

पानी जैसी दाल और बेस्वाद खिचड़ी, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के निवाले पर डाका

Anganwadi centers: एमपी के कुछ आंगनबाड़ी केंद्र समय पर नहीं खुल रहे हैं। कलेक्टर के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों को सुबह 7:30 की जगह और अधिक देरी से खोला जा रहा है।

सागरApr 21, 2025 / 08:07 am

Akash Dewani

Children not being given good quality of food in the Anganwadi centers of Gadhakota Nagar of Sagar mp
Anganwadi centers: मध्य प्रदेश के सागर जिले में स्थित गढ़ाकोटा नगर की आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है। जिससे यहां आने वाले बच्चों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट नाश्ता व मध्यान्ह भोजन नहीं मिल पा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र पर कहीं पर पुलाव तो कहीं पर दाल चावल व खिचड़ी भेजी जा रही है। वहीं कुछ आंगनबाड़ी केंद्र समय पर नहीं खुल रहे हैं। जबकि कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों को सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक खोलने का आदेश था। इसके बाद भी कलेक्टर के निर्देशों को दरकिनार किया जा रहा है।

पानी जैसी पतली दाल और बेस्वाद खिचड़ी

आंगनबाड़ी केंद्रों में स्व सहायता समूहों द्वारा बच्चों को वितरित किए जाने वाले मध्यान्ह भोजन में लापरवाही बरती जा रही है। पानी जैसी पतली दाल व बेस्वाद खिचड़ी बच्चों को परोसी जा रहा रहा है। जिससे वह खा नहीं पा रहे हैं। भोजन गुणवत्ताहीन होने के कारण भूखे घर वापस चले जाते हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे मनमानी की जा रही हैं।
यह भी पढ़े – MP के इस गांव में मकान बनाने की लगी होड़, बिना खिड़की-दरवाजे के 4671 घर, अब हुआ एक्शन

महिला बाल बिकास अधिकारी का बयान

महिला बाल विकास अधिकारी गढ़ाकोटा शीतल पटेरिया ने बताया कि यदि स्व सहायता समूह सही तरीके से भोजन का वितरण नहीं कर रहे हैं तो जांच कराई जाएगी। वहीं कुछ आंगनबाड़ी केंद्र समय पर नहीं खोले जाने की जानकारी भी प्राप्त हुई है। दोनों मामलों में गड़बड़ी मिलने पर नोटिस जारी किया जाएंगे। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।

Hindi News / Sagar / पानी जैसी दाल और बेस्वाद खिचड़ी, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के निवाले पर डाका

ट्रेंडिंग वीडियो