scriptVIDEO : महायज्ञ धर्म और समाज को नई दिशा देने का अभियान: सीएम शर्मा | Patrika News
पाली

VIDEO : महायज्ञ धर्म और समाज को नई दिशा देने का अभियान: सीएम शर्मा

पाली जिले के देसूरी उपखंड क्षेत्र के गुड़ा मांगलियान में श्री विष्णु महायज्ञ में सीएम ने की शिरकत, मुख्य प्रवेश द्वार का किया उद्घाटन

पालीMar 02, 2025 / 08:46 pm

Suresh Hemnani

VIDEO : महायज्ञ धर्म और समाज को नई दिशा देने का अभियान: सीएम शर्मा

पाली जिले के देसूरी उपखंड क्षेत्र के गुड़ा मांगलियान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंचासीन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व अन्य अति​थि।

देसूरी(पाली)। पाली जिले के देसूरी उपखंड क्षेत्र के गुड़ा मांगलियान में पांच दिवसीय विष्णु महायज्ञ के तीसरे दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाग लेकर श्रीकृष्ण धाम के मुख्य प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री रविवार शाम 5:40 बजे गुड़ामांगलियानहेलीपैड पहुंचे। कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, राज्यमंत्री ओटाराम देवासी और बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत ने उनका स्वागत किया। श्रीकृष्ण धाम पहुंचने पर सीएम ने गादीपति महेन्द्र सिंह के साथ कृष्ण मंदिर और मामाजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर महायज्ञ में आहुति दी। श्री राधे कृष्ण सेवा संस्थान के सत्संग पांडाल में संत सानिध्य में मुख्यमंत्री का विशेष स्वागत किया। कृष्ण मूर्ति भेंट की गई और 51 किलो के पुष्पहार से सम्मानित किया।
इस दौरान मंच पर कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, पाली सांसद पीपी चौधरी, बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत, सोजत विधायक शोभा चौहान, मारवाड़ जं. विधायक केसाराम चौधरी, जिला प्रमुख रश्मि सिंह, पाली भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, श्रीचंद कृपलानी, पूर्व सांसद पुष्प जैन, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, छोगसिंह, बाबूसिंह खरवड़, जेठूसिंह समेत कई लोग मंच पर मौजूद थे।
सीएम भजनलाल शर्मा ने इस मौके कहा कि यह आयोजन देश की संस्कृति और सनातन को मजबूत करता है। उन्होंने कृष्णधाम की पावन धरा पर आने को अपना सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा कि विष्णु महायज्ञ केवल आहुतियां ही नहीं, बल्कि अहंकार का भी अंत करता है। उन्होंने राजस्थान में आस्था केंद्रों के विकास के लिए 161 करोड़ के प्रावधान की जानकारी दी। कार्यक्रम में संत महेन्द्र सिंह की मांग पर मुख्यमंत्री ने गुड़ामांगलिया के राउप्रावि को माध्यमिक में क्रमोन्नत की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह महायज्ञ धर्म और समाज को नई दिशा देने का अभियान है।
गादीपति महेन्द्र सिंह ने कहा कि यह महायज्ञ लोगों को सनातन धर्म से जोड़ने के उद्देश्य से किया है।विधायक ने कहा कि सीएम ने उनकी मांगों को पूरा कर आमजन को राहत दी है। कार्यक्रम में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानंद सरस्वती महाराज सुमेरू मठ काशी, अभय दास महाराज, रविन्द्र पुरी महाराज, परशुराम गिरि कनाना मठ बाडमेर, समता राम महाराज, सत्यम गिरी महाराज, शक्ति उपासक मदनसिंह तंवर का संत सान्निध्य रहा।

कलाकारों ने बांधा समां, भजनों में गाई महिमा

सत्संग भवन में भव्यतम भक्ति कार्यक्रम हो रहे है। इसके तहत शनिवार रात को भजन गायक जोगराज सिंह राठौड़, संत कन्हैया लाल, कोमल माली एंड पार्टी ने प्रस्तुतियां दी। रविवार रात हेमराज गोयल एंड पार्टी ने उम्दा प्रस्तुतियां दी। सोमवार रात को आशा वैष्णव एंड पार्टी ने भजन गायन किया।

महायज्ञ में लगेगी 1 लाख 60 हजार आहुतियां

देसूरी स्थित गुड़ा मांगलियान में पांच दिवसीय विष्णु महायज्ञ हो रहा है। महायज्ञ में कुल 1.60 लाख आहुतियां दी जाएंगी। महायज्ञ में 9 मुख्य हवन कुंड बनाए हैं। मुख्य पंडित संजय व्यास के मार्गदर्शन में 21 पंडित मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दे रहे हैं। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर राधे कृष्ण सेवा संस्थान ट्रस्ट अध्यक्ष भंवरलाल गहलोत सादड़ी, कोषाध्यक्ष भूरारामडी.सीरवी छोडा, उपाध्यक्ष देशाराममोडा भाटून्द, सचिव प्रभुराम सीरवी नाडोल, गुलाबसिंह राणावत सहित पदाधिकारी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में जुटे रहे।

इस दौरान उपस्थित थे

उप प्रधान मानवेन्द्र सिंह पदमपुरा, पंससविक्रमसिंह इंदा, मुकेश राजपुरोहित सोनाणा, जिला महामंत्री घीसुलाल मेघवाल, कानाराम मेघवाल सिन्दरली, शेखर मीणा नारलाई, जयदेवसिंह चारण केसूली, सोहनलाल जांगिड़ सुमेर, दौलत देवासी दुदापुरा, गुलाब चौधरी सिन्दरली, केसाराम भील देसूरी, नरेश ओझा, मंच उद्घोषक प्रवीण वैष्णव सहित कई लोग मौजूद रहे।

Hindi News / Pali / VIDEO : महायज्ञ धर्म और समाज को नई दिशा देने का अभियान: सीएम शर्मा

ट्रेंडिंग वीडियो