वर्टिकल सी-ब्रिज आंकड़ों में
550 करोड़ की लागत से बना99 स्पेन व गर्डर वाला ब्रिज
72.5 मीटर लम्बा सेंट्रल वर्टिकल लिफ्ट स्पैन, यह 17 मीटर तक ऊपर उठेगा
25 टन एक्सल लोड वहन क्षमता
58 लाख किलोग्राम स्टील का उपयोग
3.40 लाख सीमेंट की बोरियों का इस्तेमाल
प्रमुख विशेषताएं
- इलेक्ट्रो-मैकेनिकल वर्टिकल लिफ्ट स्पैन : यह पुल इलेक्ट्रो-मैकेनिकल वर्टिकल लिफ्ट स्पैन से सुसज्जित है, जिसे केवल पांच मिनट में उठाया जा सकता है।
- उन्नत नौवहन मंजूरी: समुद्र तल से 22 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह पुल पुराने पुल की तुलना में जहाजों को गुजरने के लिए काफी अधिक स्थान प्रदान करता है।
- हाई स्पीड : 98 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन, पहले गति मात्र 10 किमी थी।
- ठोस मजबूती : कठोर तटीय परिस्थितियों का सामना करने के लिए पुल में स्टेनलेस स्टील सुदृढीकरण और मिश्रित स्लीपर लगे हैं, जो जंगरोधी हैं। साथ ही उपयोग में लाया गया पेंट भी करीब चालीस दशक तक खराब नहीं होगा।
- विद्युतीकरण के लिए समर्थन : इस पुल का निर्माण भविष्य में रेलवे विद्युतीकरण के उपाय को ध्यान में रखकर किया गया है।