
तीन राज्यों में राम सर्वाधिक चर्चित नाम
देश में कुल राम नाम के लोग सर्वाधिक 22 लाख 41 हजार (31 फीसदी) लोग बिहार में हैं। वहीं, राजस्थान में ‘राम’ उपनाम रखने वाले 12 लाख 63 से ज्यादा लोग हैं। जबकि उत्तर प्रदेश में ‘राम’ उपनाम रखने वाले कुल लोगों में से लगभग 10 फीसदी यानि 7 लाख 23 हजार लोग हैं।14 हजार गांवों के नाम में ‘राम’
जनगणना के लिए तैयार की गई सेंसस विलेज लिस्ट के अनुसार देश में सिर्फ ‘रामपुर’ नाम के सर्वाधिक 853 गांव हैं जो सबसे ज्यादा बिहार, बंगाल और उत्तर प्रदेश में हैं। सिर्फ लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, केरल और तमिलनाडु में इस नाम से कोई गांव नहीं है। वहीं, देश के करीब 6 लाख 70 हजार गांवों में करीब 14 हजार गांव ऐसे हैं जिनके नाम में कहीं न कहीं ‘राम’ जुड़ा है।पूरी दुनिया में ‘राम’ का नाम
दुनियाभर में 58वां सबसे चर्चित नाम राम है। यह नाम भारत, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार, इजराइल, यूएसए, यूके, और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में भी लोकप्रिय है। भारत और नेपाल में यह सबसे लोकप्रिय कॉमन नाम है।राम नाम के कितने लोग कहां
देश संख्याभारत 5,648,344
नेपाल 770746
अमरीका 10,006
बांग्लादेश 8,065
पाकिस्तान 7,455
कंबोडिया 7,136
म्यांमार 6,825
श्रीलंका 3,935
इजरायल 2,791
इंग्लैंड 2,754
स्रोत : फॉरबियर्स डॉट इन