scriptMau News: पहले लड़की की आवाज में फोन करके फंसाते थे,फिर एकांत में बुला कर लूट लेते थे, मऊ में आया अनोखा मामला | Mau News: First they used to trap people by calling in a girl's voice, then they used to call them to a hotel and rob them, a unique case came to light in Mau | Patrika News
मऊ

Mau News: पहले लड़की की आवाज में फोन करके फंसाते थे,फिर एकांत में बुला कर लूट लेते थे, मऊ में आया अनोखा मामला

कोतवाली थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया है। जिसे जानकर हर कोई हैरान है। इस बार शिकार कोई मासूम लड़की नहीं, लड़के ही हैं। हवस के शौकीन इन लड़कों को हनी ट्रैप किया जा रहा था।

मऊApr 25, 2025 / 04:20 pm

Abhishek Singh

यूपी के मऊ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया है। जिसे जानकर हर कोई हैरान है। इस बार शिकार कोई मासूम लड़की नहीं, लड़के ही हैं। हवस के शौकीन इन लड़कों को हनी ट्रैप किया जा रहा था।

संबंधित खबरें

जानिए पूरी कहानी

शातिर आरोपियों द्वारा एक सोची-समझी साजिश के तहत युवाओं को पहले लड़की की आवाज में फोन कॉल किया जाता था। बातचीत में हवस (उत्तेजित करने वाली) भरी बातें कर उन्हें आकर्षित किया जाता था और फिर फिजिकल रिलेशन के नाम पर एकांत स्थान पर बुलाया जाता था।
जब युवक मिलने आते, तो उन्हें मार पीट कर न्यूड होने को मजबूर किया जाता। जैसे ही वे नग्न अवस्था में होते, उनका वीडियो बना लिया जाता था। यही वीडियो बाद में फिरौती वसूलने के लिए हथियार बनता।
न्यूड वीडियो के ज़रिये उन्हें डराया जाता कि अगर पैसे नहीं दिए तो ये अश्लील क्लिप परिवार और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएगी। समाज में बदनामी के डर से कई युवक चुपचाप पैसे दे देते थे।
जांच में जो आश्चर्यजनक बात सामने आई उसने पुलिस और लोगों दोनों को चौंका दिया। दरअसल, इस पूरे कांड को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड खुद लड़के ही थे, जो “लड़की की आवाज़” निकालने में माहिर थे।
मऊ पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि एक भागे हुए की तलाश अभी भी जारी है। जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

Hindi News / Mau / Mau News: पहले लड़की की आवाज में फोन करके फंसाते थे,फिर एकांत में बुला कर लूट लेते थे, मऊ में आया अनोखा मामला

ट्रेंडिंग वीडियो