scriptArvind Singh Mewar: यूके से होटल मैनेजमेंट, 50000 Cr की संपत्ति! उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग के जनक, ऐसी जीते थे लाइफ | Arvind Singh Mewar Net worth Cars Education Know more Facts About descendant of maharana pratap Arvind Singh | Patrika News
लाइफस्टाइल

Arvind Singh Mewar: यूके से होटल मैनेजमेंट, 50000 Cr की संपत्ति! उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग के जनक, ऐसी जीते थे लाइफ

Arvind Singh Mewar Net worth: महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन (Arvind Singh Mewar Death) से पूरा राजस्थान शोकाकुल है। आइए जानते हैं कि अरविंद सिंह के पास कुल कितनी संपत्ति थी?

उदयपुरMar 16, 2025 / 03:29 pm

Ravi Gupta

Arvind Singh Mewar net worth and lavish lifestyle

Arvind Singh Mewar: अरविंद सिंह मेवाड़ की लग्जरी लाइफ को दिखाती तस्वीर

Arvind Singh Mewar Net worth: महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन (Arvind Singh Mewar Death) से पूरा राजस्थान शोकाकुल है। लंबी बीमारी के बाद 81 की उम्र में सिटी पैलेस उदयपुर में उनका निधन हुआ। अरविंद सिंह मेवाड़ ने अपने जीवन में उदयपुर के लिए कई काम किए जिसमें से एक है, डेस्टिनेशन वेडिंग का ट्रेंड। इसके अलावा आज हम इनके जीवन की उपलब्धियों, एजुकेशन (Arvind Singh Mewar Education) और अरविंद सिंह मेवाड़ ने कितनी संपत्ति अपनों के लिए छोड़ी है। चलिए हम जानते हैं।

अरविंद सिंह मेवाड़ के बारे में हम जानेंगे ये बातें-

1 – कौन हैं अरविंद सिंह मेवाड़?
2- अरविंद सिंह मेवाड़ की संपत्ति?
3- अरविंद सिंह मेवाड़ एजुकेशन?
4- अरविंद सिंह मेवाड़ के अचीवमेंट्स?
5- अरविंद सिंह मेवाड़ की कार

1 – कौन हैं अरविंद सिंह मेवाड़? (Arvind Singh Mewar Kon Hai)

अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद गूगल पर ये सर्च किया जा रहा है कि “Arvind Singh Mewar Kon Hai”। ये श्रीजी हुजूर के नाम से भी प्रसिद्ध थे। अरविंद सिंह मेवाड़ महाराणा प्रताप सिंह के वंशज हैं। इनका जन्म 13 दिसंबर 1944 को सिटी पैलेस, उदयपुर में हुआ था। ये (अरविंद सिंह मेवाड़) उदयपुर के पूर्व महाराणा भगवत सिंह मेवाड़ और सुशीला कुमारी मेवाड़ के छोटे बेटे थे। मेवाड़ की संस्कृति और परंपरा को इन्होंने जिंदा रखने का काम किया।

2- अरविंद सिंह मेवाड़ की संपत्ति?

अरविंद सिंह मेवाड़ की संपत्ति को लेकर भी खूब चर्चा चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में इनकी संपत्ति करीब 50 हजार करोड़ बताई जा रही है। हालांकि, इस संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद भी चल रहा है।

3- अरविंद सिंह मेवाड़ एजुकेशन?

Arvind Singh Mewar Education Qualification
Arvind Singh Mewar Education
  • अजमेर के मेयो कॉलेज से अपनी शुरुआती पढ़ाई
  • उदयपुर में महाराणा भूपाल कॉलेज से आर्ट्स में ग्रेजुएशन
  • UK के सेंट एल्बंस मेट्रोपॉलिटन कॉलेज से होटल मैनेजमेंट की डिग्री

4- अरविंद सिंह मेवाड़ के अचीवमेंट्स?

साथ ही जान लें कि अरविंद सिंह मेवाड़ ने अमेरिका में कुछ समय तक नौकरी भी की थी। वे एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक थे। इसके अलावा वे महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन ट्रस्ट, महाराणा मेवाड़ ऐतिहासिक प्रकाश ट्रस्ट और राजमाता गुलाब कुंवर चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष थे।
उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग के जनक

जिस उदयपुर में आज डेस्टिनेशन वेडिंग हो रही है उसके जनक ये माने जाते हैं। बताया जाता है कि उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग आरंभ कराने के लिए काफी मेहनत की तब जाकर आज देश-दुनिया के सेलेब्स यहां शादी करने आते हैं। आज इस कारण उदयपुर का ट्रैवल मार्केट इससे करोड़ों की कमाई करता है। इस कारण उदयपुर में पर्यटन भी काफी बढ़ा।
ये भी पढ़िए- Gauri Spratt: लंदन से पढ़ी, चलाती है सैलून… आमिर खान की नई GF जीती है ऐसी लाइफ, संपत्ति भी खूब

5- अरविंद सिंह मेवाड़ की कार

अरविंद सिंह मेवाड़ के पास कई शानदार विंटेज कार थी। 1946 से उनके पास लाल रंग की MG TC कार रही। वो हर दिन उस कार से सैर-सपाटा करने निकलते थे। उनको इस कार से बेहद लगाव रहा। कहा जाता है कि इस कार के साथ काफी वक्त बिताते थे। ऐसी ही कई कारें इनके पास हैं।
Arvind Singh Mewar vintage CARS
अरविंद सिंह मेवाड़ की रॉयल कारें
अरविंद सिंह मेवाड़ की विंटेज कारें

  • फोर्ड ए (1930 मॉडल)
  • ब्यूक कार (1946 मॉडल)
  • द रोल्स रॉयस फैंटम II 181 आरवाई
  • MG TC कार
ये भी पढ़िए- Lalit Modi: 4000 करोड़ की संपत्ति वाले ललित मोदी ऐसी जीते हैं जिंदगी, छप्परफाड़ कमाई के ’77’ हैं सोर्स
डिस्क्लेमर- उपरोक्त दी गई जानकारी पब्लिक डोमेन में उपलब्ध है और ये अलग-अलग सोर्स से ली गई हैं। ये सिर्फ सामान्य सूचना के लिए है। पत्रिका डॉट कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Hindi News / Lifestyle News / Arvind Singh Mewar: यूके से होटल मैनेजमेंट, 50000 Cr की संपत्ति! उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग के जनक, ऐसी जीते थे लाइफ

ट्रेंडिंग वीडियो