उत्तर प्रदेश के कानपुर में गरिमा निवासी बिरहाना रोड कानपुर की शादी 26 अप्रैल 2021 को अमित मिश्रा निवासी मीरपुर कैंट के साथ हुई थी। गरिमा ने बताया है कि दहेज के लिए उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। होंडा सिटी और 10 लाख रुपए नगद की मांग की जा रही थी। पूरा न करने पर विदाई से इनकार कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि ढाई लाख रुपए देने के बाद उनकी विदाई की गई। उसके पति के संबंध दूसरी लड़कियों से भी है। फोन पर बातें करते हैं। विरोध करने पर उन्हें घर से निकाल दिया गया।
क्या कहते हैं अमित मिश्रा?
अमित मिश्रा ने कहा कि उनकी पत्नी स्वयं घर वालों को परेशान कर रही है। वह खुद उन्हें भी प्रताड़ित कर रही है। उनके साथ बैंक कार्यालय के बाहर मारपीट भी कर चुकी है। फिलहाल मामला अदालत में है।