scriptकांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा बोले- खड़गे साहब, राहुल गांधी मैं आपसे पूछना चाहता हूं एक बेटा बीजेपी में दूसरा सपा में… | Big statement of Congress candidate, one son in BJP and other in SP of city president | Patrika News
कानपुर

कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा बोले- खड़गे साहब, राहुल गांधी मैं आपसे पूछना चाहता हूं एक बेटा बीजेपी में दूसरा सपा में…

Big statement of Congress candidate Alok Mishra, one son in BJP and other in SP of city president कानपुर से 2024 के लोकसभा प्रत्याशी आलोक मिश्रा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में विस्फोटक बयान दिया है। यह बयान उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सामने दिया है।

कानपुरApr 10, 2025 / 05:17 pm

Narendra Awasthi

Big statement of Congress candidate Alok Mishra, one son in BJP and other in SP of city president कानपुर में कांग्रेस नेता आलोक मिश्रा के कांग्रेस के 84वां अधिवेशन में दिया गया बयान चर्चा में बना है। जिसमें उन्होंने कहा कि जिसका एक बेटा भाजपा में और दूसरा सपा में है। क्या हुआ कांग्रेस शहर अध्यक्ष होने लायक है? उन्होंने यह सवाल खड़गे साहब और राहुल गांधी के नाम को संबोधित करते हुए किया। कांग्रेस का 84वां अधिवेशन गुजरात के अहमदाबाद में चल रहा है। इस मौके पर आलोक मिश्रा ने अपने विषय में भी जानकारी दी बोले वह 1982 से कांग्रेस में है। हम लोग भाजपा से बाद में लड़ते हैं कांग्रेस के अंदर ही आपस में लड़ाई होती है।
यह भी पढ़ें

मौलवी, पुजारी, गेस्ट हाउस संचालक, टेंट हाउस मालिक खबरदार: इन शादियों में बने सहयोगी तो होगी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के कानपुर से कांग्रेस नेता आलोक मिश्रा ने 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा था।‌ मंच से बोलते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने 2024 का लोकसभा चुनाव में लड़ने का मौका मिला जिसमें 4 लाख से ज्यादा वोट उन्होंने प्राप्त किया। 1947 से कांग्रेस को इतने वोट नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा नियम बनाया जाए कि शहर अध्यक्ष को केवल संगठन के काम के लिए रखा जाए। वह चुनाव के लिए आवेदन नहीं करे। नहीं तो हर जिला अध्यक्ष शहर अध्यक्ष चुनाव का कैंडिडेट ही बन जाएगा। ‌

कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के सामने दिया गया बयान

राहुल गांधी और खड़गे को संबोधित करते हुए आलोक मिश्रा ने कहा कि हम लोग कांग्रेस से भाजपा के लोगों को हटाना चाहते हैं। आलोक मिश्रा का बयान कानपुर में चर्चा का विषय बना। वर्तमान समय में पवन गुप्ता महानगर कांग्रेस अध्यक्ष हैं। आलोक मिश्रा ने बिना नाम लिए उन पर हमला किया है। कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई सड़क पर आ गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सामने दिया गया यह बयान क्या असर करता है?

Hindi News / Kanpur / कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा बोले- खड़गे साहब, राहुल गांधी मैं आपसे पूछना चाहता हूं एक बेटा बीजेपी में दूसरा सपा में…

ट्रेंडिंग वीडियो