मौसम का कहर अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा। कानपुर देहात के उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रजापति पुत्र विशंभर गेहूं की खड़ी फसल को काटने के लिए गया था। उसी समय मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आया और आंधी तूफान से मौसम खराब हो गया। राजेंद्र पेड़ के नीचे बैठ गया। उसी समय आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ गया और दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम बच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस ने बताया कि घटना संबंध में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक आश्रित को आर्थिक मदद दी जाएगी।
कैसा रहेगा 12 फरवरी तक का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
खतरनाक मौसम रहने का अलर्ट
आगामी 11 अप्रैल शुक्रवार का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह के समय बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। आंधी पानी का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार 12 फरवरी को भी यही स्थिति रहेगी। सुबह के समय आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है। किसानों को विशेष रूप से अलर्ट किया गया है कि खुले में या पेड़ के नीचे न खड़े हो।