scriptमहाशिवरात्रि के साथ मौसम में बड़ा उलटफेर, पारा 19 से 32 के बीच, बारिश को लेकर क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक? | Big change, mercury between 19 to 32, meteorologists say about rain? | Patrika News
कानपुर

महाशिवरात्रि के साथ मौसम में बड़ा उलटफेर, पारा 19 से 32 के बीच, बारिश को लेकर क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

Big change in weather from Mahashivratri कानपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर जलाभिषेक के लिए भक्त घंटों लाइन में खड़े रहे। जिन पर मौसम भी मेहरबान था। लेकिन मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आ रहा है। जब अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री पहुंच रहा है। जानें बारिश को लेकर मौसम वैज्ञानिक क्या कहते हैं।

कानपुरFeb 26, 2025 / 06:40 pm

Narendra Awasthi

आनंदेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़
Big change in weather from Mahashivratri आईएमडी मौसम विभाग के अनुसार 27 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे। लेकिन तापमान में कमी नहीं आएगी। तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहने का अनुमान है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।‌ आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। कानपुर में आज का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है। जबकि गुरुवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री पहुंच सकता है। ‌फरवरी महीने के अंतिम दो दिनों में गर्मी लोगों को परेशान करेगी। महाशिवरात्रि के साथ आज से मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आ रहा है।
यह भी पढ़ें

बुर्का में महिला: 46 सेकंड तक की थप्पड़ों की बारिश, यूवक बोला- भाई छुड़वा लीजिए, पुलिस तलाश में

उत्तर प्रदेश के कानपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर आज आसमान में बादल छाए रहे। जिससे लोगों को काफी राहत मिली। तापमान 29 डिग्री के आसपास बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मंदिरों का निरीक्षण करते पुलिस कमिश्नर

कैसा रहेगा कानपुर में 27 फरवरी का मौसम?

गुरुवार के दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बृहस्पतिवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने की संभावना है। रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Hindi News / Kanpur / महाशिवरात्रि के साथ मौसम में बड़ा उलटफेर, पारा 19 से 32 के बीच, बारिश को लेकर क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

ट्रेंडिंग वीडियो