1514 लोकेशनों पर औसत 20.47% वृद्धि प्रस्तावित
बैठक में चर्चा के बाद जिले में 1514 लोकेशनों पर गाइडलाइन दरों में वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया। इसमें शहरी क्षेत्रों की 97 लोकेशनों में 17.53% वृद्धि, ग्रामीण क्षेत्रों की 500 लोकेशनों में 23.42% वृद्धि और कुल 597 स्थानों में 40.95% वृद्धि का प्रस्ताव दिया गया है। जिले की औसत वृद्धि दर 20.47% प्रस्तावित की गई है। उप-पंजीयक कार्यालयवार वृद्धि प्रस्ताव
- झाबुआ: 315 लोकेशनों में 37.42% वृद्धि, औसत वृद्धि 18.71%
- पेटलावद: 202 लोकेशनों में 34.71% वृद्धि, औसत वृद्धि 17.35%
- थांदला:66 लोकेशनों में 28.14% वृद्धि, औसत वृद्धि 14.07%
- मेघनगर: 14 लोकेशनों में 63.57% वृद्धि, औसत वृद्धि 37.78
महत्वपूर्ण राजस्व स्रोत है पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग
बैठक में यह भी चर्चा हुई कि पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग राज्य शासन के राजस्व का एक प्रमुख स्रोत है। अचल संपत्तियों की गाइडलाइन दरों का निर्धारण, पंजीयन शुल्क एवं मुद्रांक शुल्क की दरों को प्रभावित करता है, जिससे राज्य की आय में वृद्धि होती है। कलेक्टर नेहा मीना ने बताया कि प्रस्तावों का अध्ययन कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।