19 से 21 सितम्बर के बीच परीक्षा
राजस्थान में सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए यह एक बड़ा अवसर है। इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा को लेकर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने तिथि भी घोषित कर दी है। इसके लिए 19 से 21 सितम्बर के बीच परीक्षा आयोजित की जाएगी।एक नजर में जानें पूरी भर्ती प्रक्रिया
विवरण | जानकारी |
---|---|
भर्ती बोर्ड | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड |
योग्यता | दसवीं पास |
आवेदन शुरू होने की तारीख | 21 मार्च 2025 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 19 अप्रैल 2025 |
कुल पद | 53,749 (चतुर्थ श्रेणी) |
रोजाना आवेदन | 55,000+ |
अब तक प्राप्त आवेदन (31 मार्च तक) | 6,11,840 |
परीक्षा तिथि | 19 से 21 सितंबर 2025 |
20 लाख तक आवेदन आने की उम्मीद
इस भर्ती परीक्षा में रेकॉर्ड आवेदन जमा होने की संभावना जताई जा रही है। इसका बड़ा कारण यह है कि एक तो यह दसवीं पास के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर है। दूसरा लम्बे समय बाद चतुर्थ श्रेणी की भर्ती निकली है। और तीसरा सबसे बड़ा करण 53 हजार से अधिक इसमें पद हैं। इस भर्ती परीक्षा में 20 लाख तक आवेदन आने की उम्मीद जताई जा रही है।यह भी पढ़े: Govt Job : राजस्थान में सरकारी नौकरियों की बाढ़, हजारों पदों पर भर्ती जारी यह भी पढ़े: Exam Result : धड़कनें तेज, 10 लाख परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म, 4 अप्रैल को आएगा बड़ा रिजल्ट