scriptHealth Alert : त्योहारी सीजन से पहले बड़ा खुलासा, बेसन फैक्ट्री पर छापा, 16 हजार किलो नकली बेसन बरामद | Big disclosure before the festive season, strong attack on adulterators | Patrika News
जयपुर

Health Alert : त्योहारी सीजन से पहले बड़ा खुलासा, बेसन फैक्ट्री पर छापा, 16 हजार किलो नकली बेसन बरामद

Food Safety : खाद्य सुरक्षा टीम का बड़ा एक्शन, मिलावटी बेसन सप्लाई का गोरखधंधा बेनकाब।
प्रदेशभर में फैल रहा था मिलावटी बेसन, फैक्ट्री पर छापा मारकर सीज किया गया माल।

जयपुरMar 10, 2025 / 08:32 pm

rajesh dixit

Fake Besan
जयपुर। राजस्थान में मिलावटखोरों के खिलाफ जारी ‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर में 16 हजार किलो से अधिक मिलावटी बेसन जब्त किया गया। यह मिलावटी बेसन रीको इंडस्ट्रियल एरिया, बस्सी स्थित ‘हैल्दी फूड्स’ फैक्ट्री में तैयार किया जा रहा था, जहाँ चना दाल में चावल की किनकी और बाजरा मिलाकर नकली बेसन बनाया जा रहा था। इसे ‘मोतिया बेसन’ ब्रांड के नाम से बेचा जा रहा था और प्रदेशभर में सप्लाई की योजना थी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने फैक्ट्री पर छापा मारकर सारा माल सीज कर लिया और सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत सोमवार को खाद्य सुरक्षा आयुक्त एच गुईटे के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में मिलावटी बेसन जब्त किया गया।

चना दाल में मिलाया जा रहा था बाजरा और चावल

सूचना मिलने पर अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा के नेतृत्व में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर-द्वितीय की टीम ने रीको इंडस्ट्रीयल एरिया, बस्सी में स्थित हैल्दी फूड्स फैक्ट्री का निरीक्षण किया और बड़ी मात्रा में मिलावटी बेसन जब्त किया। यहां चना दाल के साथ चावल की किनकी और बाजरा मिलाकर बेसन तैयार किया जा रहा था और इसे छोटी लाल लकड़ा ब्रांड मोतिया बेसन के नाम से पैक किया जा रहा था। बड़ी मात्रा में सारे राजस्थान में यहां से माल सप्लाई किया जा रहा था और त्योहारी सीजन में यह मिलावटी माल सप्लाई किया जाना था। प्राथमिक तौर पर बेसन में मिलावट की पुष्टि हो गई है।
यहां से पूरे राजस्थान में यह मिलावटी बेसन सप्लाई किया जा रहा था। मौके पर 16 हजार किलो से ज्यादा मिलावटी बेसन मिला। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को यहां 30 किलो की पैकिंग में 538 बोरियां तैयार बेसन की मिलीं। टीम ने बेसन के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। मौके पर पाया गया सारा माल सीज किया गया है। सैम्पल जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News / Jaipur / Health Alert : त्योहारी सीजन से पहले बड़ा खुलासा, बेसन फैक्ट्री पर छापा, 16 हजार किलो नकली बेसन बरामद

ट्रेंडिंग वीडियो