scriptMakar Saptahik Rashifal: शनि की इस राशि के लोग व्यवसाय में जोखिम भरे निवेश से बचें, पढ़ें बजट बिगड़ने के सितारों के संकेत | Makar Saptahik Rashifal 6 To 12 April Capricorn Weekly Horoscope People of Saturn this zodiac should avoid risky investments | Patrika News
राशिफल

Makar Saptahik Rashifal: शनि की इस राशि के लोग व्यवसाय में जोखिम भरे निवेश से बचें, पढ़ें बजट बिगड़ने के सितारों के संकेत

Makar Saptahik Rashifal: रामनवमी से शुरू हो रहा नया सप्ताह बेहद खास है। मकर साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 अप्रैल में ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास से जानिए अपना भविष्य (Capricorn Weekly Horoscope)

भारतApr 06, 2025 / 11:46 am

Pravin Pandey

Makar Saptahik Rashifal 6 To 12 April

Makar Saptahik Rashifal 6 To 12 April: साप्ताहिक मकर राशिफल

Capricorn Weekly Horoscope: कुंभ राशि की तरह, मकर राशि के भी स्वामी शनि देव हैं। इन राशियों के लोगों पर शनि देव का जबर्दस्त प्रभाव रहता है। अगले 7 दिन की ग्रहीय स्थितियां मकर राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरे समय का इशारा कर रही हैं। आइये जानते हैं मकर राशि वालों के लिए कैसे रहेंगे अगले 7 दिन (Makar Saptahik Rashifal)


मकर साप्ताहिक राशिफल (Makar Saptahik Rashifal)

करियर और आर्थिक जीवन (Makar Saptahik Rashifal Career): मकर साप्ताहिक राशिफल रविवार से शनिवार का समय मकर राशि वालों के लोगों के लिए भागदौड़ वाला है। इस सप्ताह आप पर कामकाज का दबाव रहेगा।

कार्यक्षेत्र में शुभचिंतकों का समय पर सहयोग न मिलने से मन खिन्न रहेगा। सप्ताह के पहले भाग में अचानक से कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं। सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर अधिक धन व्यय होगा। कुल मिलाकर खर्चों में वृद्धि और आय में कमी बजट बिगाड़ सकता है।

व्यवसाय से जुड़े लोगों को जोखिम भरे निवेश से बचने की आवश्यकता है। इस सप्ताह लेनदेन करते समय सावधानी बरतें और अपने कागजी कार्य समय पर निबटाएं। मकर राशि के वकीलों को केस में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान को करियर में सफलता मिल सकती है।


मकर राशिफल फैमिली लाइफ (Makar Saptahik Rashifal)

नए सप्ताह में मकर राशि वालों को प्रेम-प्रसंग में उतावलेपन से बचना चाहिए और सामाजिक मर्यादा का ख्याल रखें। प्रेमी से झगड़ा हो सकता है। क्रोध आपकी छवि खराब कर सकता है। बुरी आदत पर नियंत्रण रखें। परिवार में शुभ चर्चा छिड़ सकती है। मित्रों से गंभीर विषयों पर बात हो सकती है। मनोरंजन पर्यटन का आनंद लेंगे। आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे।
ये भी पढ़ेंः Weekly Horoscope Aquarius 6 To 12 April: इस सप्ताह अधिकारियों से उलझने से बचें, साप्ताहिक कुंभ राशिफल में जानें कैसे रहेंगे अगले 7 दिन

मकर स्वास्थ्य राशिफल अप्रैल दूसरा वीक

सप्ताह की शुरुआत में कामकाज की मुश्किलों के साथ खराब सेहत भी आपकी चिंता का कारण बनेगी। इस दौरान आप किसी भी शारीरिक समस्या को इग्नोर न करें और उसका समय पर इलाज करवाएं वर्ना उसके कारण आपको अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। सोमवार को कान में दर्द हो सकता है। इस हफ्ते गैस कब्ज की समस्या हो सकती है। शिवाष्टकं का पाठ करें।
लकी नंबरः 10, 11

लकी कलरः आसमानी

#Rashifal-2025 में अब तक

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Makar Saptahik Rashifal: शनि की इस राशि के लोग व्यवसाय में जोखिम भरे निवेश से बचें, पढ़ें बजट बिगड़ने के सितारों के संकेत

ट्रेंडिंग वीडियो