पहले किए दर्शन फिर मस्ती की पाठशाला सभी बच्चों को पीपलखेडा स्थित अनाथाश्रम से लाया गया। सबसे पहले बच्चों को समाजसेवी सचिन बाफना ने भोलेनाथ के दर्शन कराए। सभी बच्चों ने मंत्रोंच्चार किया। बाद में सभी ने बगीचे में जमकर धमाल की। कोई झूले,चकरी तो कोई जिम पर व्यायाम करता नजर आया। बाद में सभी को क्लब की ओर से नाश्ता कराया।
बुजुर्गों का अपनत्व छलकाए बच्चों को याद आये माता पिता दादा दादी
धार . जीवन में हर दिन महत्वपूर्ण होता है पर दिन विशेष हो तो कई विलक्षण अनुभूतियों का आनंद भी मिल सकता है। ऐसा ही अनुभव व आनंद बुजुर्गों व युवाओं को मिला जब विश्व पिकनिक दिवस पर श्रद्धालय वृद्धाश्रम में महाराजा भोज शासकीय स्वशासी महाविद्यालय के युवा छात्र पहुंचे। राहुल मुनिया सरदारपुर, जिंतेंद्र पंवार मुरडका, अर्जुन चौहान , राहुल भिडे,झींझर ठाकुर ,भइयालाल खिंची ,अर्जुन गामड, विशाल चौधरी हरिराम अडानिया , रोशनी चौहान ,प्रो डॉ केशर सिंह चौहान राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी के साथ आश्रम आए व बुजुर्गों के साथ समय बिताया। मानव शृंखला बनाई। समूह चर्चा की। बुजुर्गों को मिठाई खिलाई ।
बच्चों को याद आये माता पिता बुजुर्गों को अपने बच्चे पिकनिक मनाने आये बच्चों ने बुजुर्गों से संवाद किया। रोशनी चौहान व झिंझर ठाकुर ने कहा पढाई के लिए होस्टल आने से हम अपने माता पिता व परिजनों से दूर है उनकी याद आती है पर पहली बार आश्रम आने से वो कमी काफी हद तक दूर हुई है। आश्रम संचालक संस्था के सचिव डॉ दीपेंद्र शर्मा से पूछा कि क्या हम पुन: आ सकते है। समय बद्ध जानकारी मिलने पर बच्चों ने प्रसन्नता जाहिर की व बुजुर्गों से पुन: मिलने का वादा किया। पहले आ चुके अर्जुन चौहान व जिंतेंद्र पंवार ने आश्रम में साफ सफाई व व्यवस्था में सुधार पर प्रसन्नता दर्ज कराई। सहयोग आश्रम प्रबंधक रानी पंवार व सहयोगी विद्या गुंजाल का रहा।