राम जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब
देवी मंदिरों में हुए विविध धार्मिक आयोजन: लोग मां की आराधना में लीन, किया जलाभिषेक दमोह. भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव जिलेभर में धूमधाम के साथ मनाया गया। बता दें कि रामनवमी को लेकर इस बार विशेष तैयारियां की गई थीं। जिले भर में मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया। श्रीराम जन्मोत्सव पर भजन संध्या, […]


राम जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब
देवी मंदिरों में हुए विविध धार्मिक आयोजन: लोग मां की आराधना में लीन, किया जलाभिषेक दमोह. भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव जिलेभर में धूमधाम के साथ मनाया गया। बता दें कि रामनवमी को लेकर इस बार विशेष तैयारियां की गई थीं। जिले भर में मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया। श्रीराम जन्मोत्सव पर भजन संध्या, हवन-पूजन और शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
वहीं शहर रविवार की देर शाम शहर के गल्ला मंडी से भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। शोभायात्रा में झांकियां, बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े, अखाड़े और धार्मिक झलकियों के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन प्रसंगों को प्रस्तुत किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही।
वहीं रामनवमी की पूर्व संध्या पर विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा भजन संध्या और रामकथा का आयोजन किया गया। स्थानीय कलाकारों और बाहर से आए भजन गायकों ने प्रस्तुतियां दीं। जिन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
नरङ्क्षसहगढ़ में भी रामनवमी के शुभ अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम खेजरा कला से बकायन स्थित इमली वाले हनुमान मंदिर तक सैकड़ों बाइकर्स ने भव्य बाइक रैली निकाली।रैली की शुरुआत सुबह खेजरा कला ग्राम के बड़ी साल मंदिर प्रांगण से हुई, जहां पांच गांवों के श्रद्धालु एकत्रित हुए। मंदिर में भगवान श्रीराम और बजरंगबली के दरबार में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया,इस दौरान खेजरा कला से सरपंच प्रतिनिधि हिम्मत ङ्क्षसह, दिनेश साहू, धर्मेंद्र ङ्क्षसह, नरपत ङ्क्षसह, पवन ङ्क्षसह, संतोष साहू आदि शामिल रहे। वहीं नरङ्क्षसहगढ़ से सुनील पाठक, साहब ङ्क्षसह मौजूद थे।
Hindi News / Damoh / राम जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब