यह भी पढ़ें
MI vs RCB Playing 11: जसप्रीत बुमराह और इस दिग्गज की होगी वापसी! बेंगलुरु भी करेगा ये बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
MI vs RCB: हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कुल 33 बार भिड़ंत हुई। इन मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 19 मैच में जीत हासिल की है, जबकि उसे 14 मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। मौजूदा आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पहली टक्कर होने जा रही है। वैसे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 10 बार टक्कर हुई हैं। इन मुकाबलों में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 7 मैच में जीत हासिल की है जबकि उसे तीन मुकाबलों में शिकस्त झेलनी पड़ी है। इस लिहाज से 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले में कौन सी टीम कामयाब रहती है, यह देखना बेहद दिलचस्प होगा।
यह भी पढ़ें