scriptMI vs KKR: कौन हैं अश्विनी कुमार, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में पहली गेंद पर मचा दिया तहलका | IPL 2025 MI vs KKR Ashwani Kumar 2nd Bowler To Take Wicket On The First Ball on IPL Debut For Mumbai Indians | Patrika News
क्रिकेट

MI vs KKR: कौन हैं अश्विनी कुमार, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में पहली गेंद पर मचा दिया तहलका

Ashwani Kumar: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चौथे ओवर में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने अश्विन कुमार को गेंदबाजी के लिए उतारा और पहली ही गेंद पर उन्होंने केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट कर दिया। इसके साथ ही वह डेब्यू मैच में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले मुंबई इंडियंस के दूसरे और आईपीएल इतिहास में कुल 10वें गेंदबाज बन गए हैं।

भारतMar 31, 2025 / 09:14 pm

satyabrat tripathi

Ashwani Kumar: आईपीएल 2025 के 12वें मैच में सोमवार को मुंबई इंडियंस के सामने कोलकाता नाइट राइडर्स है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पंजाब के 23 वर्षीय लेफ्ट ऑर्म पेसर अश्विनी कुमार को मुंबई इंडियंस ने प्लेइंग-11 में शामिल किया है।अश्विनी ने आईपीएल में डेब्यू करते हुए अपनी पहली ही गेंद पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट कर मुंबई इंडियंस की अपेक्षाओं पर खरे उतरे।

संबंधित खबरें

यह भी पढ़ें

ना विराट-ना रोहित, पाकिस्तान के कप्तान रिजवान को इस भारतीय खिलाड़ी से लगता है डर

IPL में ऐसा करने वाले 10वें गेंदबाज

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चौथे ओवर में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने अश्विन कुमार को गेंदबाजी के लिए उतारा और पहली ही गेंद पर उन्होंने केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट कर दिया। रहाणे ने इस तेज गेंदबाज के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन तिलक वर्मा ने बाउंड्री के पास उनका कैच लपक लिया। इसके साथ ही वह डेब्यू मैच में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले मुंबई इंडियंस के दूसरे और आईपीएल इतिहास में कुल 10वें गेंदबाज बन गए हैं। उधर, पवेलियन लौटने से पहले अजिंक्य रहाणे ने 7 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 11 रन बनाए।

पंजाब किंग्स टीम का रह चुके हैं हिस्सा

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार को डेथ ओवरों में बेहतरीन गेंदबाज के तौर पर जाना जाता है। पिछले साल हुई आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 30 लाख रुपए टीम में साइन किया था। पिछले सीजन में वह पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा थे, लेकिन प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं थे।
यह भी पढ़ें

LSG vs PBKS Probable playing 11: पंजाब के खिलाफ ऋषभ पंत करेंगे ओपनिंग? जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

शेर-ए-पंजाब टी20 टूर्नामेंट से बटोरी सुर्खियां

अश्विनी कुमार ने 2022 में पंजाब के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने 2022 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब के लिए डेब्यू किया, लेकिन सिर्फ चार मैच ही खेले हैं। उन्होंने 8.50 की इकॉनमी से तीन विकेट लिए हैं। अश्विन ने पंजाब के लिए दो प्रथम श्रेणी और चार लिस्ट ए मैच भी खेले हैं। बाएं हाथ के इस युवा तेज गेंदबाज ने सबसे पहले पंजाब के शेर-ए-पंजाब टी20 टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने बीएलवी ब्लास्टर्स के लिए खेला और 4/36 के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े के साथ समाप्त हुआ।

MI के लिए डेब्यू करने वाले तीसरे खिलाड़ी

अश्विनी कुमार मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से चुने गए पहले घरेलू खिलाड़ी नहीं हैं। इससे पहले पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ केरल के बाएं हाथ के युवा स्पिनर विग्नेश पुथुर को डेब्यू का मौका दिया। इसी सीजन मुंबई इंडियंस ने आंध्र के गेंदबाज सत्यनारायण राजू को भी दो मैच में मौके दिए।
यह भी पढ़ें

IPL 2025: जिनके सामने कांपते हैं दुनिया भर के बॉलर, वो मिचेल स्टार्क के सामने हैं बेबस, ये रहे आंकड़े

डेब्यू मैच में चटकाए 4 विकेट

अश्विनी कुमार ने कोलकाता नाइड राइडर्स के खिलाफ अपने आईपीएल डेब्यू में मुंबई इंडिया के लिए 3 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे के अलावा रिंकू सिंह (17 रन), मनीष पांडे (19 रन) और आंद्रे रसेल (5 रन) को पवेलियन भेजा।

Hindi News / Sports / Cricket News / MI vs KKR: कौन हैं अश्विनी कुमार, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में पहली गेंद पर मचा दिया तहलका

ट्रेंडिंग वीडियो