वे गिरफ्तार किए गए सभी मछुआरों और उनकी नौकाओं की तत्काल रिहाई की मांग कर रहे हैं। साथ ही पाक जलडमरूमध्य में तमिलनाडु के मछुआरों के पारंपरिक मछली पकडऩे के अधिकार को बहाल करने की भी मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा केंद्र सरकार द्वारा उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिए जाने तक अपना विरोध जारी रखेंगे। इस बीच, रामेश्वरम के मशीनीकृत नाव मछुआरों द्वारा की जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल आज 8वें दिन में प्रवेश कर गई।