ये कलाकृतियां होगी प्रदर्शित नगर निगम के एक पार्क में कचरे, कबाड़ और अनुपयोगी सामान से तैयार टायर की कुर्सी, टायर की ब्रेंच, टायर से बनी टेबल,प्लास्टिक बोतल व पॉलीथीन थैलियों की बोतल, रेहड़ी टायर से बने बना गमला स्टैण्ड, साइकिल रिम से बना झालर, प्लास्टिक ढ़ोल से बना कचरा पात्र, टायर से बना झूला, गत्ता, नारियल जूट से बना चिडिया हाऊस सहित अनेक प्रकार की कलाकृतियां गार्डन में प्रदर्शित की जाएगी। गार्डन में सिविल वर्क चल रहा है।
यह है थ्री आर स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 की थी थ्री आर है। थ्री आर अर्थात रिड्यूज, रियूज और रिसाईकिल है। इसमें कचरे को कम करना, कचरे का दुबारा उपयोग करना और ऐसा कचरा जिसका पुन: उपयोग हो सकता है उसको रिसाईकिल करना शामिल है। थ्री आर गार्डन में कचरे, कबाड़ और अनुपयोगी सामान का पुन: उपयोग हो रहा है।
वर्कशॉप का संचालन कचरे, कबाड़ और अनुपयोगी सामान से उपयोगी और सजावटी कलाकृतियां तैयार करने के लिए निगम में एक वर्कशॉप का संचालन किया जा रहा है। इस वर्कशॉप में निगम आयुक्त के निर्देश पर कचरे व कबाड़ का उपयोग कर कलाकृतियां तैयार की जा रही है। निगम की ओर से इस प्रकार की वर्कशॉप का पहली बार संचालन किया जा रहा है।
कलाकृतियां होगी प्रदर्शित थ्री आर थीम के तहत कचरे व कबाड़ से कलात्मक कलाकृतियां तैयार की जा रही है। इनको थ्री आर गार्डन में प्रदर्शित की जाएगी। निगम में आने वाले प्रत्येक नागरिक को ये कलाकृतियां प्रेरित करेंगी और वे भी कचरे व कबाड़ से उपयोगी कलाकृतियां बनाने के लिए प्रयास करेंगे।
मयंक मनीष, आयुक्त, नगर निगम, बीकानेर।