scriptएमपी में बनेंगे 500 फ्लाइओवर-ब्रिज, 1 लाख किलोमीटर की सड़कों का भी होगा निर्माण | mp budget 2025 500 flyovers-bridges will be built in MP 1 lakh kilometer of roads will also be constructed | Patrika News
भोपाल

एमपी में बनेंगे 500 फ्लाइओवर-ब्रिज, 1 लाख किलोमीटर की सड़कों का भी होगा निर्माण

MP Budget 2025: मध्यप्रदेश सरकार ने अपना दूसरा बजट बुधवार को सदन में पेश कर दिया है। बजट में सड़क, ब्रिज और फ्लाइओवर निर्माण के लिए कई करोड़ रुपए की राशि प्रस्तावित की गई है।

भोपालMar 12, 2025 / 05:00 pm

Himanshu Singh

mp budget 2025
MP Budget 2025: मध्यप्रदेश की मोहन सरकार का दूसरा बजट आज सदन में पेश हो गया है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। जिसमें महिलाओं, किसानों और युवाओं को बड़ी घोषणाएं की गई हैं।

5 साल में 1 लाख किलोमीटर में बनाई जाएगी सड़क


अगले 5 वर्ष में प्रदेश में 1 लाख किलोमीटर सड़क बनाने का लक्ष्य है। 500 रेलवे ओवर ब्रिज और फ्लाईओवर भी बनाए जाएंगे।

एक साल में 3500 किलोमीटर सड़क बनाने का लक्ष्य


प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में नई योजना ‘क्षतिग्रस्त पुलों का पुनर्निर्माण’ की शुरु की जा रही है। इसके लिए सरकार ने 100 करोड़ रुपए का बजट रखा है। कई ऐसे गांव जो मुख्य सड़क से जुड़े हैं या वहां तक के लिए सड़क उपलब्ध नहीं हैं। उनके लिए मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना शुरु की जाएगी। इसके लिए सरकार ने 100 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा है। एक साल के अंदर 3500 किलोमीटर नई सड़क और 70 पुल-ब्रिज बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

5 साल में 1 लाख किलोमीटर सड़क बनाने का लक्ष्य


अगले 5 वर्ष में प्रदेश में 1 लाख किलोमीटर सड़क बनाने का लक्ष्य है। 500 रेलवे ओवर ब्रिज और फ्लाईओवर भी बनाए जाएंगे। वहीं, किसानों के लिए 19 वृहद, मध्यम और 87 लघु सिंचाई परियोजना प्रस्तावित हैं। जिसमें 7 लाख 2 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी। सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण और मेंटेनेंस के लिए 17863 करोड़ रुपए प्रस्तावित हैं।

Hindi News / Bhopal / एमपी में बनेंगे 500 फ्लाइओवर-ब्रिज, 1 लाख किलोमीटर की सड़कों का भी होगा निर्माण

ट्रेंडिंग वीडियो