नहीं मिली सौगात
अभी तक केंद्रीय कर्मचारियों की तुलना में मध्यप्रदेश राज्य के कर्मचारियों को 3% कम डीए मिल रहा था। कर्मचारी उम्मीद लगाए बैठे थे कि बजट सत्र में उन्हें सरकार डीए की सौगात देगी। ऐसा नहीं हुआ। अब केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को 2% डीए और घोषित कर दिया। इससे राज्य कर्मचारी अब 5% पीछे हो गए हैं। राज्य के कर्मचारियों को अभी 50% डीए मिल रहा है। केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2024 से 53% डीए मिल रहा है। राज्य कर्मचारी 3% पीछे थे। 2% डीए और बढ़ने से अब यह अंतर 5% हो गया है।
ये भी पढ़ें: इंतजार खत्म…..एमपी में कर्मचारी को मनपसंद स्थानों पर मिलेगा ट्रांसफर ! राज्य सरकार ने नहीं बढ़ाया डीए
जानकारी के लिए बता दें कि साल 2024 से पहले जब भी केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों का डीए बढ़ाती थी तो प्रदेश सरकार भी अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ता और राहत में वृद्धि कर देती थी। केंद्र ने जून-जुलाई में होने वाली डीए बढ़ोतरी इस बार मार्च में ही कर दी। लेकिन राज्य सरकार ने इस दिशा में अब तक कोई कदम नहीं उठाया। जिससे कर्मचारियों में निराशा झलक रही है।