बरेली ने पिछली रैंकिंग से बड़ी छलांग लगाई
जनवरी 2025 में जारी रैंकिंग में बरेली जिला विकास कार्यों में तीसरे, राजस्व कार्यों में 25वें और ओवरऑल 9वें स्थान पर था। लेकिन फरवरी में राजस्व कार्यों में 15 पायदान ऊपर चढ़कर 10वें स्थान पर पहुंच गया, जबकि विकास कार्यों में भी सुधार कर एक स्थान आगे बढ़कर दूसरा स्थान हासिल किया।
डीएम रविंद्र कुमार के प्रयास से आया बदलाव
डीएम रविंद्र कुमार के कुशल नेतृत्व और गहन समीक्षा के कारण जिले की कार्यक्षमता में लगातार सुधार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत से बरेली ने यह मुकाम हासिल किया।
अधिकारियों-कर्मचारियों को डीएम ने दी बधाई
इस शानदार उपलब्धि पर डीएम रविंद्र कुमार ने जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने निर्देश दिया कि विकास और राजस्व कार्यक्रमों की प्रगति को बनाए रखते हुए आगे भी इसी गति से कार्य किया जाए। बरेली की यह सफलता जिले के प्रशासनिक सुधारों और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को दर्शाती है, जिससे आने वाले समय में और बेहतर परिणामों की उम्मीद की जा रही है।