रूसी विदेश मंत्री का चौंकाने वाला खुलासा
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergey Lavrov) ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। लावरोव ने बताया कि कैसे रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध खत्म होने के दो महीने के भीतर ही रुक सकता था और दोनों देश इसके लिए राज़ी भी हो गए थे, पर ऐसा हो नहीं सका। लावरोव ने बताया, “अप्रैल 2022 में हम युद्ध में शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने के बेहद करीब थे। कुछ घंटों में ही हम शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले थे और यूक्रेन भी इसके लिए राज़ी था। हालांकि यूके (UK) के तत्कालीन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) ने यूक्रेन को ऐसा न करने के लिए मना लिया। अमेरिका (United States Of America) ने भी यूक्रेन को ऐसा करने से रोका और उस समय जो बाइडन (Joe Biden) अमेरिकी राष्ट्रपति थे। इन दोनों देशों ने रूस-यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध को रुकने नहीं दिया।”
बिना वजह मरे कई लाख लोग
रूसी विदेश मंत्री लावरोव के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। यूज़र्स कह रहे हैं कि बिना वजह इस युद्ध में कई लाख लोग मरे। लोग जॉनसन और बाइडन की भी आलोचना कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग इसे झूठ बताते हुए रूस को ही दोष दे रहे हैं।