दुनिया के सजग देशों का क्या है रवैया?
यह जानना भी ज़रूरी है कि दुनिया के सजग देशों ने इस विषय पर क्या रवैया अपनाया है। कई देशों ने अपनी जैव विविधता की रक्षा और पारंपरिक कृषि प्रणालियों को बचाने के लिए बाहरी बीजों, विशेष रूप जीएम बीजों पर प्रतिबंध या नियंत्रण लागू किया है।सतर्क देशों ने लगाए कड़े प्रतिबंध
◙ इक्वाडोर ने 2008 में कानून बनाकर देश को जीएम फसलों और बीजों से मुक्त घोषित कर दिया है।◙ पेरू ने 2011 में जीएम फसलों पर 10 साल का रोक लगाई, जिसे 2021 में और 15 साल के लिए बढ़ा दिया गया।
◙ वेनेज़ुएला में 2015 में जीएम फसलों और बीजों की खेती पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
◙ मैक्सिको ने जीएम बीजों पर प्रतिबंध लगाने की योजना बनाई है। इस पर अभी भी बहस चल रही है।
◙ अफ्रीकी देश (केन्या, घाना, मलावी, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे) ने भी इस विषय में कड़े नियम बनाए हैं।
