3 लोगों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में क्वेटा शहर में हुए इस IED धमाके में 3 लोगों की मौत हो गई। लोकल पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इस धमाके की वजह से आसपास के कई व्हीकल्स को भी नुकसान पहुंचा।21 लोग घायल
इस IED धमाके में क्वेटा में 21 लोग घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इनमें से 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।मामले की जांच शुरू
इस IED धमाके के बाद सुरक्षाकर्मियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि इस वारदात को किसने अंजाम दिया। अभी तक किसी ने इस हमले की ज़िम्मेदारी भी नहीं ली है। हालांकि सुरक्षाकर्मियों का मानना है कि इस धमाके के पीछे बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) का हाथ हो सकता है।भारत के पड़ोसी देश में फिर तख्तापलट की अटकलें, आगे क्या मोड़ ले सकती है बांग्लादेश की राजनीति?
पाकिस्तानी पीएम ने की धमाके की निंदा पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ (Shehbaz Sharif) ने क्वेटा में हुए इस धमाके की निंदा की है। शरीफ ने एक बयान जारी करते हुए मरने वालों के प्रति दुख व्यक्त किया और मृतकों और घायलों के परिवारों के लिए प्रार्थना की। शरीफ ने यह आदेश भी दिया कि अधिकारी इस हमले की तुरंत जांच करें और ज़िम्मेदार लोगों की पहचान करके उन्हें सज़ा दिलाएं। शरीफ ने यह भी कहा कि बलूचिस्तान में नफरत फैलाने वाले तत्व बलूचिस्तान में विकास के दुश्मन हैं और वह उन्हें इन मंसूबों में कामयाब नहीं होने देंगे।