scriptसांसद साक्षी महाराज ने कहा पहलगाम घटना से आंखों में खून उतर आया, मोदी और योगी ना होते तो क्या होता? | Pahalgam terror attack: MP Sakshi Maharaj said action taken within 48 hours | Patrika News
उन्नाव

सांसद साक्षी महाराज ने कहा पहलगाम घटना से आंखों में खून उतर आया, मोदी और योगी ना होते तो क्या होता?

Pahalgam terror attack, MP Sakshi Maharaj उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि पहलगाम घटना सुनकर उनकी आंखों में खून उतर आया है। इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि यदि मोदी और योगी ना होते तो क्या होता? साक्षी महाराज ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्नावApr 23, 2025 / 05:13 pm

Narendra Awasthi

Pahalgam terror attack, MP Sakshi Maharaj उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने पहलगाम घटना की कड़ी निंदा की है उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुई आतंकी घटना को सुनकर आंखों में खून उतर आता है। यदि देश में मोदी और योगी ना होते तो क्या होता? सांसद साक्षी महाराज ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ में मौजूद व्यापारी संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को धर्म, नाम पूछ कर गोली मारी गई है। मोदी सरकार 48 घंटे में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

संबंधित खबरें

यह भी पढ़ें

योगी सरकार की योजना: प्रत्येक ग्राम पंचायत से 25 परिवारों का होगा चयन, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए की हो जाएगी आमदनी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज ने कश्मीर घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि मथुरा के सांसद रह चुके हैं। यहां पर चांदी का बहुत बड़ा व्यापार होता है। रोज यहां पर शटर तोड़ करके चांदी लूट ली जाती थी। एक बार सामान गायब करके वहां पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगा दिया गया। उन्हें व्यापारी को लेकर कप्तान का घेराव करना पड़ा था। ‌

48 घंटे के अंदर होगी कार्रवाई

पहलगाम घटना पर साक्षी महाराज ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में बड़ी संख्या में पर्यटक जाते हैं। उन पर हमला करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि 48 घंटे के अंदर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोई नहीं बचेगा। पूरे देश में घटना की निंदा हो रही है। बीजेपी कार्यालय में पहलगाम में आतंकी हमले में जान गवाने वाले निर्दोष नागरिकों के लिए शोक सभा हुई। जिसमें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर सांसद साक्षी महाराज, जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, सदर विधायक पंकज गुप्ता ने शोक संवेदनाएं व्यक्ति की।

सांसद साक्षी महाराज ने कहा

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि देश की बागडोर नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हाथ में है। जो सिर्फ जवाब ही नहीं देता है हिसाब भी लेता है। राष्ट्र सर्वोपरि है और इस कठिन घड़ी में हम सभी को एकजुट रहना है। बीजेपी की सरकार हर कीमत में कश्मीर में शांति, सुरक्षा की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भगवती रावत, आशीष बाजपेई, ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता, नवीन सिंह, विजय द्विवेदी, न्यौतनी चैयरमेन ओम प्रकाश कनौजिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे

Hindi News / Unnao / सांसद साक्षी महाराज ने कहा पहलगाम घटना से आंखों में खून उतर आया, मोदी और योगी ना होते तो क्या होता?

ट्रेंडिंग वीडियो