scriptसांसद साक्षी महाराज बोले- राहुल गांधी का सम्मान होना चाहिए, भगवान उन्हें सलामत रखे, जानें क्यों | MP Sakshi Maharaj- Rahul Gandhi should be respected, know why? | Patrika News
उन्नाव

सांसद साक्षी महाराज बोले- राहुल गांधी का सम्मान होना चाहिए, भगवान उन्हें सलामत रखे, जानें क्यों

Unnao MP Sakshi Maharaj सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि राहुल गांधी का नाम गिनीज बुक का वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों पर भी जमकर हमला किया है। बोले जिन्होंने महाकुंभ में स्नान नहीं किया है। वह पछता रहे होंगे।‌

उन्नावFeb 26, 2025 / 10:10 pm

Narendra Awasthi

सांसद साक्षी महाराज
Unnao MP Sakshi Maharaj said about Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि विपक्षी दल यदि आयोजन के समर्थक होते तो अपनी सरकार के दौरान भव्य रूप से आयोजित करते। मोदी और योगी की सरकार ने महापर्व को ऐतिहासिक बना दिया। जिसके कारण विपक्षी पार्टी आलोचना कर रही है। इसके साथ ही साक्षी महाराज ने राहुल गांधी पर भी हमला किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जो भी चुनाव लड़ते हैं, हार जाते हैं और हमें बार-बार जीतने का मौका देते हैं। इसलिए उनका सम्मान होना चाहिए। भगवान उन्हें सलामत रखे। इसके साथ ही अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा है। ‌ साक्षी महाराज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
यह भी पढ़ें

बुर्का में महिला: 46 सेकंड तक की थप्पड़ों की बारिश, यूवक बोला- भाई छुड़वा लीजिए, पुलिस तलाश में

उत्तर प्रदेश के उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि महाकुंभ 2025 देश की एकता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने वाला है। इसे रोकने वाले कभी भी सफल नहीं होंगे। उन्होंने ऐसे लोगों को सद्बुद्धि देने की कामना की। जिन्होंने महाकुंभ 2025 का विरोध किया है। ‌जिन्होंने महाकुंभ में डुबकी नहीं लगाई है। वह लोग आज पछता रहे होंगे। महाकुंभ 2025 भारतीय संस्कृति और सनातन की परंपरा को प्रमाणित करता है। 67 करोड़ से ज्यादा लोगों ने कुंभ का स्नान किया है। जो विश्व रिकॉर्ड है। ‌अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें 2027 का चुनाव परिणाम नजर आ रहा है। लेकिन महाकुंभ का आयोजन नहीं दिख रहा। महाकुंभ में विपक्षी दलों की राजनीति को कमजोर कर दिया है।
65 सालों में तुष्टिकरण का काम किया

साक्षी महाराज ने कहा कि पहले मुसलमान को डराया धमकाया जाता था। पिछले 65 सालों में केवल तुष्टिकरण की राजनीति हुई है। लेकिन मोदी सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति खत्म करते हुए सबका साथ सबका विकास का मंत्र दिया है। आज देश में सौहार्द और विकास का माहौल है। 2047 में भारत विकसित राष्ट्र बनेगा।साक्षी महाराज ने कहा कि मोदी सरकार जो वादे करती है। उसे पूरा करती है। दिल्ली की जनता ने ‘आपियों और पापियों’ को हटा दिया है। राहुल गांधी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में

Hindi News / Unnao / सांसद साक्षी महाराज बोले- राहुल गांधी का सम्मान होना चाहिए, भगवान उन्हें सलामत रखे, जानें क्यों

ट्रेंडिंग वीडियो